फैशनेबल कपड़े पहनने की वजह से युवती को डांटा तो खा लिया जहर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवती को जब फैशनेबल कपड़े पहनने को लेकर उसकी बड़ी बहन ने डांटा तो युवती ने जगह खा लिया। जानकारी के अनुसार युवती का नाम नंदिनी है, उसने अपनी बहन की फटकार से क्षुब्द होकर जहर खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवती की हालत स्थिर है। खबर के अनुसार यह घटना मंगलवार रात की है, जहां बिजनौर के मलकपुर गांव में युवती ने जहर खा लिया।

fashion

रिपोर्ट के अनुसार 21 वर्षीय नंदिनी के एक रिश्तेदार ने कहा कि वह अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी बहन है। तीनों ही बहनें गांव में टेलर का काम करती हैं। नंदिनी को फैशनेबल कपड़े पहनने का काफी शौक है, वह स्टाइलिश और मॉडर्न कपड़े पहनना काफी पसंद करती है। लेकिन नंदिनी के गांव वाले उसके पहनावे पर आपत्ति जाहिर करते थे। गांव के ही कुछ लोगों ने नंदिनी के पहनावे को लेकर उसकी बड़ी बहन से शिकायत की थी। जिसके बाद बड़ी बहन से नंदिनी की इस बात को लेकर बहस हो गई।

कपड़े को लेकर नंदिनी का अपनी बड़ी बहन से मंगलवार रात को काफी बहस हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर नंदिनी ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख नंदिनी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल नंदिनी की हालत स्थिर है। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+