बिहार में दबंगों का राज, छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा पर फेंका खौलता तेल
पटना। (मुकुंद सिंह) जहां एक तरफ पूरे बिहार में अपराधी अपना कहर बरपने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दबंगों का कहर भी कुछ कम नहीं है। जहां अपराधी बंदूक की नोंक के सहारे लोगों पर कहर बरपा रहे हैं। दबंगों की दबंगई का एक ऐसा ही मामला आज बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में देखने को मिली। जहां छेड़खानी के विरोध करने पर छात्रा के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए छात्रा के बदन पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया गया ।

मुजफ्फरपुर की रहने वाली मुन्नी देवी को दबंगों द्वारा लगातार छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ा। दबंदों ने उसके घर में घुसकर उसके बूढ़े मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी और मुन्नी पर खौलता हुआ तेल डाल दिया।
इस घटना से मुन्नी बुरी तरह झुलस गई। उसके मां-बाप भी मारपीट से गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे देखते हुए आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पीड़ित छात्रा मुन्नी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग विकास नाम का लड़का हर रोज घर से आने जाने के दौरान उससे बदसलूकी करता था।
पीड़िता के मां बाप हलवाई का काम करते है। मुन्नी ने बताया कि सुबह विकास उसके दुकान पर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने बूढ़े मां-बाप को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और पीड़िता के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications