रात में लड़की से की गई लूट, विरोध करने पर चलती ट्रेन से दिया धक्का
लेडीज डिब्बे में लड़की को अकेला पाकर चोरों ने लड़की के पास से कीमती सामान लूटने की कोशिश की थी, लड़की ने विरोध किया तो चोर ने लड़की को ही ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
नवी मुंबई। नवी मुंबई में लूट के इरादे से लोकल में चढ़े बदमाशों का विरोध करने वाली 19 साल की लड़की को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराने का मामला सामने आया है। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल है। ये घटना जुईनगर रेलवे स्टेशन में घटी है। शनिवार देर रात ये घटना घटी, लड़की को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लड़की से झपटा-झपटी के दौरान लुटेरों ने लड़की को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना में लड़की के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वाशी के निजी हॉस्पिटल में लड़की का इलाज चल रहा है। लेडीज डिब्बे में लड़की को अकेला पाकर चोरों ने लड़की के पास से कीमती सामान लूटने की कोशिश की थी, लड़की ने विरोध किया तो चोर ने लड़की को ही ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

ट्रेन में लड़की से लूटपाट
ऋतुजा बोडके (19) इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई है। ऋतुजाा बडोदा-पनवेल रेल मार्ग से वाशी जा रही थी। रात 11.30 बजे के करीब वो लोकल नेरूल रेलवे स्टेशन पर आई थी, महिला डिब्बा में ऋतुजा को अकेला पाकर एक शख्स लोकल में चढ़ गया। उस दौरान डिब्बे में पुलिस भी नहीं थी। जिसका फायदा उठाते हुए चोर ने ऋतुजा को लूटने के इरादे से धमकाया और ऋतुजा के दोनों मोबाइल और कान के सोने के झुमके छीन लिए।

लड़की और बदमाशों के बीच हुई थी झड़प
ऋतुजा ने इस लूट को रोकने के लिए चोर से काफी झड़प भी की, ऋतुजा की कोशिश को नाकाम करने के लिए चोर ने ऋतुजा को ट्रेन से ढकेल दिया। नेरूल से जुई नगर के दौरान तीन मिनट तक दोनों के बीच काफी झड़प हुई। ट्रेन जैसे ही जुई नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने ही वाली थी कि चोर ने पकड़े जाने के डर से ऋतुजा को लोकल से धक्का दे दिया और खुद चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए।

गंभीर हालत में भर्ती है लड़की
लड़की को लोकल से गिरते हुए कुछ नागरिकों और मोटरमैन ने देखा, ऋतुजा को तुरंत उपचार के लिए वाशी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना में ऋतुजा को काफी गंभीर चोटें आईं। ये मामला वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। सीसीटीवी की जांच पुलिस कर रही है, जिसके मुताबिक पुलिस चोर तक पहुंच सके, पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications