सिविल सेवा-2016 में लखनऊ की इला त्रिपाठी को मिला 51वां स्थान, पूरा किया पापा का सपना
नई दिल्ली। Civil Service 2016 के नतीजे आ गए हैं। इस बार के सिविल एग्जाम में लखनऊ की इला त्रिपाठी ने 51 वां स्थान हासिल करके उन्होंने अपने साथ-साथ अपने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। इला का यह सेकेंड अटेंप्ट था। ड्रॉइंग रूम में बैठी फुर्सत के पल में जैसे ही उन्हें रिजल्ट की सूचना मिली उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । अपने सक्सेस की सूचना भी उन्हें मसूरी के एक आईएएस दोस्त से मिली थी।

दूसरे अटेंप्ट में हासिल की सक्सेस
यह इला का दूसरा प्रयास था। इसके पहले वह 2015 में भी सिविल की तैयारी कर चुकी हैं। इस बारे में इला कहती हैं कि मैं उस समय काम कर रही थी और यूपीएससी के पैटर्न को बस समझ ही रही थी। 2016 में उन्हेांने अपनी नौकरी छोड़ी और सिविल पर फोकस किया। इला दिल्ली बेस्ड फर्म में लखनऊ में ही बतौर फाइनेंशियल कंसलटेंट काम करती थीं। दिल्ली में अपने कुछ दोस्तों को आईएएस की तैयारी करते देख उनमें भी तैयारी करने का जज्बा आ गया।
पापा नहीं रहे फिर भी डटी रहीं जीत के लिए
उन्होंने अपनी तैयारी लखनऊ में ही रहना बेहतर समझा। कोचिंग ज्वॉइन की और ज्यादा से ज्यादा सेल्फ स्टडी की। इला के लिए यह सफर कठिन था नामुमकिन नहीं। इला अपनी बात कहते कहते भावुक हो उठीं। उनके फादर भी इंडियन फॉरेस्ट सेवा में थे जो 2011 में हार्टअटैक के शिकार हो गए थे। वह उनके सोर्स के सबसे बड़े इंस्पिरेशन थे। आज मुझे गर्व है कि मैं उनके लिए प्राउड बनी। वह अपने पापा के चरण चिन्हों पर चलीं और कामयाब रही।
बहुत अच्छी कुक भी हैं इला
इला जेपी इंस्टिटयूट नोएडा आई टी से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। अपनी थर्ड ईयर की इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स चली गईं। इला के शौक के बारे में बात करें तो वह एक अच्छी कुक हैं । वह फियूजन फूड बहुत अच्छा बनाती हैं। जिसमें चपाती नूडल्स बनाने में वह मास्टर हैं। उनके फेवरिट पास टाइम को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। स्वीमिंग उनका फेवरिट पास टाइम है।












Click it and Unblock the Notifications