पानी भरी बाल्टी में गिरे मक्के को निकालने की कोशिश में डूब गई बच्ची
महाराष्ट्र के सांगली इलाके में एक बच्ची पानी से भरी बाल्टी में डूब गई। वह मक्के को निकालने की कोशिश कर रही थी।
सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में 14 महीने की बच्ची की बाल्टी में गिरकर मौत हो गई। बच्ची खेल रही है, ऐसा समझकर मां घर के किसी काम में व्यस्त हो गई। मां को यह भी ध्यान नहीं रहा कि पानी से भरी बाल्टी उसकी बच्ची के लिए जानलेवा हो सकती है। बच्ची को कुछ खाने के लिए पकड़ाकर अपने काम में व्यस्त मां को तब होश आया जब बच्ची की कोई भी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। वह बच्ची को देखने आयी तो वह बाल्टी में मरी हुई पायी गई।

सांगली के शामरावनगर में अलिना मलिक अमनगी (14 महीने) बच्ची की बाल्टी में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार की शाम को घटी। अलिना की मां ने उसे मक्का खाने को दिया था। मक्का खाते-खाते अलिना पास में ही पानी से भरी बाल्टी के पास खेलते-खेलते चली गई। अलिना का मां दूसरे कमरे में कुछ काम कर रही थी।
अलिना बड़े प्यार से अपना मक्का खाने में बिजी थी लेकिन उसके हाथ से छूटकर अचानक बाल्टी में चला गया। बाल्टी के अंदर गिरे मक्का को निकालने के लिए अलिना पानी में हाथ डालकर प्रयास करने लगी, पर इस चक्कर में वो अचानक सिर के बल बाल्टी में गिर गई। बाल्टी में पानी भरा होने की वजह से और बाल्टी संकरी होने की वजह से अलिना का सिर बाल्टी में नीचे होने की वजह से काफी सारा पानी नाक मुंह में चला गया और अलिना को बाल्टी से सीधे होने का मौका भी नहीं मिला औऱ अलिना मदद के लिए रो भी नहीं पायी।
जब काफी समय तक अलिना की आवाज नहीं आयी तो उसकी मां देखने आयी कि कहीं बच्ची खेलते खेलते सो तो नहीं गई। पर उस मां को क्या पता था कि उसकी बच्ची अब हमेशा के लिए सो गई। पानी से भरी बाल्टी में अलिना को औंधे मुंह मरे हुए पाया। अलिना की मां ने तुरंत बच्ची को बाहर की पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अलिना की मौत बाल्टी के अंदर ही हो चुकी थी। अलिना को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया पर डॉक्टरों ने अलिना को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications