गिरिराज सिंह का शिवसेना पर तीखा हमला, 'अब शिवसैनिक को प्रभु राम का नाम लेने के लिए भी 10 जनपथ पर नाक रगड़नी पड़ेगी'
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है। महा विकास अघाड़ी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) के नेता के तौर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दूसरी तरफ, कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी शिवसेना पर लगातार हमले कर रही है। इसको लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शिवसेना पर निशाना साधा है।

'शिवसेना ने बालासाहेब की आत्मा को सोनिया गांधी के हाथों गिरवी रख दिया'
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'शिवसेना ने बालासाहेब की आत्मा को सोनिया गांधी के हाथों गिरवी रख दिया..अब शिवसैनिक को प्रभु राम और अयोध्या का नाम लेने के लिए भी 10 जनपथ पर नाक रगड़नी पड़ेगी।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'शिवसेना को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे मुगलों ने हिन्दुस्तान में अपना पांव पसारा होगा?' शिवसेना के कांग्रेस-एनसीपी के साथ जाने को लेकर बीजेपी का कहना है कि महाराष्ट्र के लोगों ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था लेकिन उद्धव ठाकरे की पार्टी ने इस जनादेश का अपमान किया और स्वार्थ के लिए एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिल गई।
बीजेपी शिवसेना पर कर रही तीखे हमले
सीएम उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस-शिवसेना को घेरने की कोशिश की। बीजेपी ने तंज भरे अंदाज में सवाल किया कि राहुल गांधी को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने में शर्मिंदगी महसूस हुई। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे पर शिवसेना के पूर्व बयान को इस शपथ ग्रहण समारोह से जोड़ते हुए बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट किया।

शिवेसना ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर बनाई है सरकार
जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस और शिवसेना दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, 'शिवसेना ने भी पूर्व में गोडसे को लेकर बयान दिया है, शायद इसी शर्मिंदगी की वजह से राहुल गांधी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने लंबे समय तक बीजेपी की सहयोगी रही शिवसेना से हाथ मिलाया है। वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं हुए, जिसको लेकर बीजेपी लगातार उनपर निशाना साध रही है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications