गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना 'तानाशाह' किम जोंग से की, बोले- जनता उनके श्राद्ध का जुलूस निकालेगी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया। गिरिराज ने ममता की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन से की। ममता द्वारा बीजेपी के विजय जुलूसों पर बैन लगाने को लेकर उन्होंने ये बयान दिया। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे पिछले महीने 23 मई को घोषित किए थे। नतीजे घोषित होने के बाद बंगाल में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गिरिराज सिंह को इस बार मोदी कैबिनेट में पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍य मंत्री बनाया गया है।

'ममता को सिस्टम पर विश्नास नहीं'

'ममता को सिस्टम पर विश्नास नहीं'

ममता द्वारा बीजेपी के विजय जुलूसों पर बैन लगाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह से शासन कर रही हैं, उससे लगता है कि उन्हें संविधान में भरोसा नहीं है। वह पीएम को पीएम नहीं मानती हैं। वह सिस्टम में नहीं आना चाहती हैं। लोगों ने तय कर लिया है और उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोग विकास चाहते हैं। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह को उनके विवादित बयानों के लिए जाना जाता है।

किम जोंग से की तुलना

गिरिराज सिंह ने ममता की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की। उन्होंने कहा कि वह किम जोंग उन की भूमिका निभा रही है। जो आवाज उठाएगा, उसे मार दिया जाएगा। किसी को भी विजय यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दे रही है। जनता उनकी उल्टी गंगा का जुलूस निकालेगी। उनके उनके श्राद्ध का जुलूस निकालेगी। गौतरलब है कि गिरिराज सिंह इस बार बिहार बेगूसराय से चुनाव लड़े थे। उनका मुकाबला जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ कन्‍हैया कुमार से था। उन्‍होंने कन्‍हैया को चार लाख से अधिक मतों से हराया।

ममता ने विजयी जुलूस पर लगाया बैन

ममता ने विजयी जुलूस पर लगाया बैन

ममता कल नॉर्थ 24 परगना जिले के निमता में मारे गए टीएमसी नेता के घर पहुंची थी। ममता ने मारे गए टीएमसी नेता निर्मल कुंडू के घर के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "परिवार ने मुझे बताया कि निर्मल स्थानीय बीजेपी का दुश्मन बन गया था। आपराधिक जांच विभाग (CID) हत्या की जांच करेगा। सीएम ने पुलिस को ये भी निर्देश दिया कि वो बीजेपी के विजय जुलूसों को अनुमति न दें क्योंकि इससे कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो रही है।

बीजेपी ने बंगाल में भगवा लहराया

बीजेपी ने बंगाल में भगवा लहराया

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ने भगवा लहराया था। उसने सूबे की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं टीएमसी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। बीजेपी ने साल 2014 में मात्र 2 सीटें जीती थी। वहीं टीएमसी को 34 सीट मिली थी। 2009 में कांग्रेस और टीएमसी ने संयुक्त रूप से 26 सीटें जीती थी। बीजेपी की जीत पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+