सोनिया गांधी की गोरी चमड़ी वाले बयान पर गिरिराज ने मांगी मांफी
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत एक बार फिर भारी हंगामे के साथ हुई। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर केंद्र सरकार को घेरा। जिसके बाद गिरिराज सिंह ने सदन में खड़े होकर अपने बयान पर मांफी मांगते हुए कहा कि मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था लेकिन अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मुझे खेद है।

संसद के बजट सत्र का यह दूसरा सत्र है जो आज से शुरु हुआ, सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोनिया गांधी के बारे में दी गयी आपत्तिजनक पर टिप्पणी पर मांफी की मांग उठायी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार के एक मंत्री ने सोनिया जी पर बेहद अशोभनीय टिप्पणी की है जोकि ना सिर्फ सोनिया जी का बल्कि देश सहित विदेश की महिलाओं का भी अपमान है।
गौरतलब है कि पिछले महीने गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरिया की महिला से शादी करते जो गोरी ना होती तो क्या कांग्रेस उन्हें अपने अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार करती। गिरिराज के इस बयान के बाद भारी हंगामा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications