पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में प्रचार करना चाहते हैं गुलाम नबी आजाद, पार्टी आलाकमान के लिए कही ये बात

पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में प्रचार करना चाहते हैं गुलाम नबी आजाद, पार्टी आलाकमान के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए वो पार्टी के लिए प्रचार करना चाहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत मेरी प्राथमिकता है। जहां भी पार्टी मुझे भेजेगी या कोई उम्मीदवार अगर व्यक्तिगत रूप से मुझे आमंत्रित करेगा, तो मैं वहां प्रचार के लिए जरूर जाऊंगा।

Ghulam Nabi Azad says victory of Congress party in the forthcoming state elections is priority I will be campaigning

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम आजाद का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब उनके और कांग्रेस आलाकमान, खासतौर से गांधी परिवार से रिश्तों में खटास की चर्चा तेज है। कुछ समय पहले कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की बात की थी। इन नताओं में गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं। राज्यसभा से रिटायर होने के बाद हाल ही में आजाद ने कई दूसरे सीनियर कांग्रेस नेताओं के साथ जम्मू में एक सम्मेलन भी किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने के बाद वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। उनका पुतला तक कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ शहरों में फूंक चुके हैं।

पीएम की तारीफ के बाद सफाई भी दी

गुलाम नबी आजाद ने इस बैठक में कहा था, मैं कई नेताओं की बहुत सारी बातें पसंद करता हूं। मैं गांव से हूं और मुझे इस पर गर्व है। यहां तक कि हमारे प्रधानमंत्री भी गांव से है और चाय बेचा करते थे। हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है लेकिन अपनी पहचान नहीं छुपाने के लिए मैं उनकी सराहना करना हूं। आदमी को अपनी असलियत पर फख्र होना चाहिए। हालांकि बाद में गुलाम नबी आजाद की ओर सफाई आई कि उनकी बात को गलत समझा गया और वे उचित समय पर इस बारे में स्थिति स्‍पष्‍ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+