गुलाम नबी आजाद बोले- पूरी कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव होना चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग ने जोर पकड़ लिया है जिसको लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठकों का दौर जारी है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पूरे कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, जिस किसी की भी कांग्रेस के आंतरिक कामकाज में वास्तविक रुचि है, वह राज्य और जिला अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के हमारे प्रस्ताव का स्वागत करें। उन्होंने कहा कि पूरी सीडब्ल्यूसी का चुनाव होना चाहिए।

Recommended Video

      Congress Crisis: Ghulam Nabi Azad बोले- पूरी CWC का होना चाहिए चुनाव | वनइंडिया हिंदी
      Ghulam Nabi Azad said - the entire Congress Working Committee should be elected

      कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि हमारा इरादा कांग्रेस को सक्रिय और मजबूत बनाना है। लेकिन जिन लोगों को केवल 'अपॉइंटमेंट कार्ड' मिले, वे हमारे प्रस्ताव का विरोध करते रहे। सीडब्ल्यूसी के सदस्य चुने जाने में क्या हर्ज है, जिनके पार्टी में स्थिर कार्यकाल होंगे। दरअसल, सोनिया गांधी को कांग्रेस नेतृत्व के बदलाव को लेकर कांग्रेस के 23 दिग्गज नेताओं की ओर से चिट्ठी लिखी गई थी, जिसे लेकर कार्यसमिति की बैठक में काफी आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। इसके बाद असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कवायद जारी है।

      ऐसे में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब तक उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को सुनने के लिए पूर्णकालिक पार्टी प्रमुख की नियुक्ति नहीं हो जाती, वह छह महीने तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया था कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। राहुल गांधी के इन आरोपों पर आजाद ने नाराजगी जाहिर की थी। बता दें कि वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि अगर पत्र के पीछे भाजपा का लिंक साबित हो तो वह इस्तीफा दे देंगे।

      यह भी पढ़ें: मुहर्रम के जुलूस की इजाजत से SC का इनकार, कहा- नहीं चाहते कि लोग एक समुदाय पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाएं

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+