सत्ता की भूख मिटाने के लिए लोकतंत्र का चीरहरण कर रही भाजपा: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि जिन भी राज्यों में कांग्रेस की सरकारे हैं उन्हें अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। सत्ता के लिए वो लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है। आजाद ने कहा कि ताजा घटनाक्रम मध्य प्रदेश का है, जहां भाजपा लोकतंत्र का चीरहरण कर रही हैं। राज्यसभा नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को संसद परिसर में गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सुरजेवाला और विवेक तन्खा के साथ प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं।

Recommended Video

    Madhya Pradesh के MLAS की House Trading मामले पर Congress की Press Confrence | वनइंडिया हिंदी
    सत्ता की भूख मिटाने के लिए लोकतंत्र का चीरहरण कर रही भाजपा: कांग्रेस

    गुलाम नबी आजाद ने कहा, मध्यप्रदेश सरकार गिराने की यह पहली कोशिश नहीं थी। ऐसा तीसरी या चौथी बार हुआ है। भाजपा विधायकों को तोड़ रही है, राज्यसभा सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वह किसी और की सरकार नहीं बनने देना चाहती। देश में पिछले 4-5 साल से लोकतंत्र हर राज्य में खत्म किया जा रहा है। भाजपा राज्यों में लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस संकट की शुरूआत अरुणाचल प्रदेश से हुई थी। मणिपुर, गोवा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक उदाहरण हैं किस तरह से भाजपा ने सरकारें बनाई। भाजपा की यही नीति है कि कोई दूसरी पार्टियां उनके बगैर सरकार ना बना पाएं। भाजपा मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश पहले दिन से ही कर रही है।

    अधीर रंजन चौधरी ने कहा, बीजेपी राज्य सरकारों को अस्थिर कर रही है, उसने लोकतंत्र की कब्र खोदने की साजिश रची है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण कर सत्ता की भूख मिटाना चाहती है। मध्य प्रदेश में माफिया हारेगा, भाजपा हारेगी, जनादेश जीतेगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत में है, लेकिन करोड़ों रूपए की बोली लगा विधायकों का ईमान खरीदने का षडयंत्र किया जा रहा है। भाजपाई जान लें कि वे अपने कुत्सित मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं।

    बता दें कि कांग्रेस की ओर से बुधवार को दावा किया गया था कि दस विधायकों को भाजपा ने गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बना लिया है और सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने जहां इन आरोपों को गलत बताया है वहीं कांग्रेस ने अब कहा है कि उसके सभी विधायक वापस आ गए हैं और कमलनाथ सरकार पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+