गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान,कहा- 'तलवार की नोंक पर नहीं हो रहा धर्मांतरण’

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। धर्म परिवर्तन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी का धर्म परिवर्तन करा रहा है तो वह तलवार की नोंक पर तो करा नहीं रहा है, आजकल तो उसका इस्तेमाल भी नहीं होता है। किसी व्यक्ति का अच्छा चरित्र, उसके अच्छे काम से ही लोग प्रेरित होकर धर्म परिवर्तित करा रहे हैं। लोग किसी से प्रभावित होकर या प्रेरित होकर ही धर्म परिवर्तन कराते हैं। लोगों को लगता है कि कोई धर्म मानवता की सेवा कर रहा है, हर किसी को साथ लेकर चल रह है, लोगों के बीच भेदभाव नहीं कर रहा है तो वह धर्म परिवर्तित कराते हैं। बता दें कि क्रिसमस डे पर लोगों कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कराया है और ईसाई धर्म को अपना लिया, इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए आजाद ने यह बयान दिया है।

Recommended Video

      Ghulam Nabi Azad ने religion conversion को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
      azad

      गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि महाराजाओं के समय में जम्मू कश्मीर बेहतर स्थिति में था। एक महाराज, जिसको हम तानाशाह कहते थे, साक्षी राज कहते थे, या निरंकुश कहते थे, वो आज के वक्त के हिसाब से ज्यादा अच्छा सोचते थे लोगों की भलाई के लिए। आज की सरकार ने तो तीनों ही चीजें ले ली है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छे 370 खत्म होने के बाद यहां दूसरे प्रदेश के लोग भी जमीन खरीद सकते हैं, यहां नौकरी हासिल कर सकते हैं। इसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आजाद ने यह बात कही।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+