DON'T MISS: 'घोषणापत्र' में आज रात मोदी बताएंगे अच्छे दिन कैसे आएंगे

क्या मुसलमान आपसे डरते हैं?, क्या आपकी सरकार अंबानी और अड़ानी की सरकार होगी?, क्या आप अमेरिका जाएंगे?, अच्छे दिन कैसे आएंगे? इत्यादि। जो लोग रात आठ बजे टीवी पर उपलब्ध नहीं होंगे उनके लिये एबीपी न्यूज ने अपनी वेबसाइट पर लाइव टीवी का लिंक दिया है जिसपर क्लिक कर आप लाइव टीवी देख सकेंगे। वेबसाइट पर आप अपने सवाल भी पूछ सकते हैं। आपको बता दें कि इस एबीपी न्यूज के इस खास कार्यक्रम घोषणापत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कांग्रेस के नेता और मंत्री कपिल सिब्बल, कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, एमएनएस के मुखिया राज ठाखरे, मोदी के खास अमित शाह, आप नेता कुमार विश्वास, सपा नेता आजम खान और इन जैसी कई बड़ी हस्तियां इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं।
इस संबंध में नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट किया है कि आज रात आठ बजे वह एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम घोषणापत्र में होंगे। इस कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी से गिरिराज सिंह के बयान के बारे में पूछा गया। मोदी से पूछा गया कि देश में बहुत से लोग आपका समर्थन करते हैं ऐसे भी हैं जो समर्थन नहीं करते। आप प्रधानमंत्री बनेगें तो जाहिर है आप से उम्मीद होगी कि दोनों तरह के लोगों को आप एक ही नजर से देखें। ऐसे में अगर आपकी पार्टी से एक आवाज उठती है जो नरेंद्र मोदी के साथ नहीं है वो पाकिस्तान जाएं। ये आवाज आपको विचलित करती है?
इस पर नरेन्द्र मोदी ने जवाब दिया कि मेरा 2002 का स्पीच आपके पास लाइब्रेरी में पड़ा होगा, चुनाव जीतने के बाद, 2002 चुनाव जीतने के बाद मणिनगर में मैं शाम को ही मेरे मतदाताओं का धन्यवाद करने गया था उस दिन का मेरा भाषण है, मेरा भाषण ये है कि ये सरकार उनकी है जिन्होंने वोट दिया है, ये सरकार उनकी भी है जिन्होंने वोट विरोध में दिया है और ये सरकार उनकी भी है जो वोट देने गए नहीं हैं और मेरी सरकार का मंत्र है अभयं, अभयं, अभयं तीन बार बोला हूं। 2002 का है आप देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications