बसपा को वोट ना देकर दिया बीजेपी को वोट, भड़के पति ने फावड़े से काटकर कर दी पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। चुनावों के दौरान अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि दो पार्टियों के समर्थक अपने-अपने दावों को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। वहीं, लोकसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से खबर आ रही है कि वोट डालने को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। गाजीपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर केवल इसलिए हत्या कर दी कि उसने बसपा को वोट ना देकर, बीजेपी के प्रत्याशी को वोट दे दिया था।

पत्नी नीलम ने बीजेपी को वोट किया था

पत्नी नीलम ने बीजेपी को वोट किया था

पुलिस के मुताबिक, रामबचन और उसकी पत्नी के बीच वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। पति बसपा को वोट डालने की बात कर रहा था जबकि पत्नी नीलम ने बीजेपी को वोट कर दिया। इसी को लेकर सोमवार सुबह को एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी यहां तक बढ़ गई की गुस्से में रामबचन ने फावड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पति बसपा को वोट देने को कह रहा था

पति बसपा को वोट देने को कह रहा था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या करने के बाद रामबचन काफी देर तक शव के पास खड़ा रहा और भीड़ बढ़ने के बाद वहां से चला गया। जब इस हत्या की खबर मायके वालों को दी गई तो, उन्होंने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों ने इसको लेकर सड़क जाम करने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस के दखल के बाद वे किसी तरह शांत हुए।

पत्नी के घरवालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

पत्नी के घरवालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

बाद में मां की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर शाम आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। खानपुर थाना क्षेत्र से सिंगारपुर के गहिया बस्ती निवासी इशू राम की बेटी नीलम की शादी साल 2014 में रामबचन से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी और बेटा हुए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रविवार को वोट डालने को लेकर नोंकझोंक होती रही। वोट डालने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि रामबचन ने नीलम की हत्या कर दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत गाजीपुर में आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+