गाजियाबाद: स्‍पा में मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्‍म का धंधा, बेड पर जाते ही लड़कियां करती थीं ऐसा डिमांड

गाजियाबाद। दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने एक स्‍पा सेंटर में छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 9 युवतियां और 10 युवक शामिल हैं। मामला शनिवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली कि राजहंस प्‍लाजा में चल रहे कुछ स्पा सेंटर्स अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट भी चलाए जा रहे थे। जानकारी मिलते ही इंदिरापुरम के एसओ ने एक टीम गठित की और इलाके में चल रहे 3 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। छापे में मुखबिरों की खबर सही निकली। इसके बाद 3 अलग-अलग स्पा से 10 लड़कों और 9 लड़कियों को रात में गिरफ्तार किया गया।

बॉडी मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्‍म का धंधा

बॉडी मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्‍म का धंधा

पुलिस ने बताया कि मसाज के दौरान ही ग्राहकों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ऑफर किया जाता है। ग्राहकों के स्वीकृति पर उनके साथ लड़कियां शारीरिक संबंध बनाती थी। तथा उसके बदले में एक मोटी रकम भी वसूलती थीं। इस तरह के तमाम स्पा सेंटरों में लड़कियां अर्धनग्न पुरुषों की बन्द कमरें में मसाज करती हैं। इसी तरह की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मौके से कंडोम और शराब बरामद

मौके से कंडोम और शराब बरामद

स्‍पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। इनमें नशे की टेबलेट, कंडोम, सिगरेट के पैकेट शामिल हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवतियां गाजियाबाद के आस-पास इलाके की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

कविनगर में हुई थी स्‍पा सेंटर से गिरफ्तारी

कविनगर में हुई थी स्‍पा सेंटर से गिरफ्तारी

इससे पहले 27 सितंबर को गाजियाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कविनगर थाना पुलिस ने चार युवतियों व सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि किसी भी अपरिचित को इस गैरकानूनी धंधे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसे खास तरह की सुविधा दी जाती। उक्त स्पा सेंटर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे आरडीसी में चल रहा था। छापे के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुआ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+