बाथरूम में कपल की लाश: सामने आई पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट, ब्रेन-लंग्‍स-लीवर और किडनी सब सिकुड़े थे, पढ़ें और खुलासे

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में सिंघानिया दपत्ति की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। बहरहाल, ताजा खबर यह है कि नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि की मौत के मामले में पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज और रुचि के सभी अंग सिकुड़े मिले हैं। ऐसा क्‍यों हुआ इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई पुख्‍ता दावा तो नहीं है किया है, लेकिन डॉक्‍टरों का कहना है कि ऐसा तभी होता है जब जहर से मौत हुई हो। गाजियाबाद के एसपी सिटी आकाश तोमर ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत जहर से हुई या किसी और कारण से। सिंघानिया दंपत्ति की लाश शुक्रवार को होली के दिन बाथरूम में न्यूड मिली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयी ये बात

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयी ये बात

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में रुचि के शरीर पर चोट का एक निशान होने की बात सामने आई है, जबकि नीरज के शरीर पर किसी प्रकार का निशान न होने पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दंपती के लंग्स, लीवर और किडनी सिकुड़े हुए मिले हैं। ऐसे में संभावना बनती है कि मौत का कारण जहर हो, लेकिन अभी इस बारे में पुख्‍ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

कमरे में बीपी और नींद की गोलियां

कमरे में बीपी और नींद की गोलियां

इस मामले में पुलिस ने परजिनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई है, जिसके मुताबिक नीरज और रुचि के कमरे से ब्‍लड प्रेशर और नींद की गोलियां मिली हैं। लेकिन उनकी मौत की वजह ये गोलियां हैं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इंदिरापुरम थाना के चौकी इंजार्ज सचिन मलिक ने बताया कि दोनों में किसी के शव पर चोट के निशान नहीं हैं।

नीरज के पिता ने किए ये खुलासे

नीरज के पिता ने किए ये खुलासे

नीरज के पिता ने प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम को परिवार के सभी लोगों ने मिलकर होली खेली। हम सभी होली खलेने बाहर गए थे शाम में घर लौटे। घर लौटने के बाद नीरज और रुचि अपने कमरे में चले गए। हमने शाम करीब 7.30 उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। हमें लगा कि शायद वो थकान की वजह से सो गए होंगे। हमने लगभग 9.30 बजे के करीब दोबारा उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस बार भी जब काफी देर तक आवाज नहीं आई तो हमें थोड़ा संदेह हुआ। हमने कमरे के अंदर झांका तो अंदर रुचि का पैर दिखा। हमें कुछ गलत लगा, जिसके बाद हमने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दोनों मृत पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+