Dev Deepawali 2022: देव दीपावली से पहले जगमग हुए काशी के घाट, CM योगी ने किए दीदार, देखिए तस्वीरें
काशी में भव्य देव दीपावली मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस खूबसूरत पर्व से पहले काशी के घाटों के एक झलक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयोजन कितना भव्य होने वाला है
Dev Deepawali 2022: काशी (Kashi) में भव्य देव दीपावली (Dev Deepawali 2022) मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस खूबसूरत पर्व से पहले काशी के घाटों के एक झलक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयोजन कितना भव्य होने वाला है। सीएम योगी ने स्वयं काशी के घाटों पर देव दीपावली की पूर्व संध्या पर तैयारियों का जायजा लिया है। आइए देखते हैं अयोध्या के बाद काशी के घाटों पर देव दीपावली के लिए किस तरह की सजावट की गई है?

पूर्व संध्या पर घाटों की अद्भुत तस्वीरें
अयोध्या के बाद काशी में हर वर्ष मनाई जाने वाली देव दीपावली को मनाने की भव्य तैयारी है। वाराणसी में देव दीपावली समारोह से पहले घाटों पर लाइटों और फूलों से सजावट की गई है।

सीएम योगी ने घाटों पर देखी तैयारी
वाराणसी में सोमवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। भव्य आयोजन की पूर्व संध्या पर सीएम योगी (CM Yogi) खुद गंगा के घाटों पर पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा में नाव से तैयारियां देखीं। सीएम योगी ने रोरो पर बैठकर वाराणसी के घाटों की सैर की। वाराणसी में सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

क्या है देव दीपावली की परंपरा?
अयोध्या की दीपावली के बाद काशी भी अपनी खास मान्यता के चलते देव दीपावली को भव्यता से मना रही है। काशी की देव दीपावली को लेकर मान्यता है कि इसी दिन देवी देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं। धरती पर आते ही उनके चरण सबसे पहले काशी पर पड़ते हैं। वे यहां गंगा में स्नान करते हैं। काशी में इस दिन देवताओं के आने की मान्यता के चलते यहां दीये चलाकर उनका स्वागत करने की परंपरा है। जिसे अब भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

10 लाख दीये जलाने का प्लान
सीएम योगी के कार्यकाल में देव दीपावली को साल दर साल भव्य रूप दिया जा रहा है। इस बार वाराणसी में गंगा के दोनों तटों को कुल 10 लाख दीये जलाने की योजना है। इसके अतिरिक्त काशी के घाटों पर सोमवार को अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिलगी।

दीयों से गंगा होगा भव्य श्रंगार
काशी के घाटों पर टिमटिमाते दीये गंगा की शोभा में चार चांद लगाते हैं। जब लाखों दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित होते हैं तो लगता है मानो मां गंगा का शृंगार सोने के हार से हुआ है। ये नजारा आज को काशी में देखने को मिलेगा, जब देवाधिदेव महादेव की नगरी में देवता दीपावली मनाने धरती पर आएंगे।

देव दीपावली मनाने का समय
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काशी में हर साल देव दीपावली मनाई जाती है। गंगा के घाटों पर शाम पांच बजकर 15 मिनट के बाद 10 लाख दीप जलाएंगे जाएंगे।

पूरे बनारस में जलेंगे 21 लाख दीये
करीब 8 लाख दीये वाराणसी में गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित तकरीबन 84 घाटों पर जलाये जाएंगे। इसके अलाव पूर्वी तट पर रेत पर भी 2 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। पूरे बनारस में 21 लाख दीये जलाये जाएंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद ये पहली देव दीपावली है। इस भव्य आयोजन के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सोमवार शाम 8 लाख दीये वाराणसी में गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित तकरीबन 84 घाटों पर जलाये जाएंगे, जबकि पूर्वी तट पर रेत पर भी 2 लाख दीप रौशन होंगे। इसके अलावा पूरे शहर में तकरीबन 11 लाख दीप काशीवासी जलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications