जर्मनी से दिल्ली पहुंचा 'संजीवनी का पर्वत', एक दिन में तैयार होगी 4 लाख लीटर ऑक्सीजन
जर्मनी के राजदूत ने कहा कि कोरोना संकट में भारत ने आगे बढ़कर दुनिया की मदद की, अब हमारी बारी है...
नई दिल्ली, 08 मई: देश के अलग-अलग राज्यों में इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर कोहराम मचा रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट भी गहराया हुआ है। संकट की इस घड़ी में जहां ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए अलग-अलग राज्यों में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, वहीं विदेशों से भी भारत की मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जर्मनी से 4 लाख लीटर ऑक्सीजन बनाने की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट भारत पहुंचा।

एक दिन में बनेगी 4 लाख लीटर ऑक्सीजन
कोरोना वायरस महामारी के संकट में जर्मनी ने मदद के तौर पर शनिवार को एक ऑक्सीजन प्लांट दिल्ली भेजा। इस ऑक्सीजन प्लांट को डीआरडीओ की तरफ से चलाए जा रहे सरदार वल्लभभाई पटेल कोविड हॉस्पिटल में स्थापित किया जाएगा। जर्मनी के इस प्लांट में 4 लाख लीटर ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है। भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने शनिवार को इस प्लांट का निरीक्षण किया।

'भारत ने संकट में दुनिया की मदद की, अब हमारी बारी'
ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान वाल्टर जे लिंडनर ने कहा, 'कोरोना वायरस के संकट के समय भारत ने दुनिया की आगे बढ़कर मदद की। बस, उसी मदद के बदले में हम अब भारत की सहायता कर रहे हैं। जब हमें पता चला कि कोरोना वायरस महामारी में भारत में सबसे ज्यादा जरूरत ऑक्सीजन की है, तो हमने अपनी मिलिट्री की तैयार किया और वो एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लेकर भारत आ गई। मेरे ख्याल से हम सोमवार सुबह तक इस प्लांट का टेस्ट रन कर लेंगे।'

आईटीबीपी रेफरल अस्पताल में भी लगा ऑक्सीजन प्लांट
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी रेफरल अस्पताल में इटली की मदद से भी एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इस प्लांट से एक समय में 100 से ज्यादा मरीजों को पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकती है। वहीं, कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट दूर करने के लिए देश के कई अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड के तहत ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए अलग-अलग राज्यों में ऑक्सीजन के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं।

कोरोना से एक दिन में 4,187 लोगों की मौत
गौरतलब है कि देश में इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 4,01,078 नए मरीज मिले हैं और 4,187 लोगों की मौत हुई है। हालांकि एक राहत की बात ये है कि बीते एक दिन में 3,18,609 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौटे हैं। नए मरीज मिलने के बाद देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव केस 37,23,446 तक पहुंच गए हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications