कश्मीर पर दे गईं मर्केल बड़ा बयान, बोलीं पीएम मोदी से करुंगी बात

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आईं जर्मन चांसलर ऐंगेला मर्केल ने जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग जिन परिस्थितियों में रह रहे हैं वे बहुत अच्छी नहीं हैं, उनमें सुधार को जरूरत है। यह बात जर्मन चांसलर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कश्मीर पर भारत के स्टैंड के बारे में पता है और वह पीएम मोदी से वहां शांति स्थापित करने की योजना के बारे में जानना चाहती हैं।

german chancellor angela merkel statement on jammu kashmir

बता दें कि जर्मन चांसलर ऐंगेला मर्केल 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति भवन में स्वागत के दौरान राष्ट्रगान बजाए जाने पर जर्मन चांसलर नहीं उठीं तो सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई।

दरअसल मार्केल की तरफ से भारत सरकार से अनुरोध किया गया था कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए उन्‍हें राष्‍ट्रगान के समय खड़े होने से छूट दी जाए। भारत ने इस अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया था और इसी वजह से जिस समय भारत का राष्‍ट्रगान बज रहा था, जर्मन चांसलर अपनी जगह पर बैठी रहीं। चांसलर के अनुरोध को मानकर भारत ने अपने मेहमान के लिए राष्‍ट्रगान के समय खड़े होने वाले प्रोटोकॉल में ढील दी। आपको बता दें कि गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान मेहमान और मेजबान देशों के राष्‍ट्रगान की धुन बजाई जाती है।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मीडिया बात करते हुए मार्केल ने कहा कि उनके दिल में भारत के लिए काफी सम्‍मान है। मार्केल की मानें तो दोनों देशों के काफी करीबी संबंध हैं और दोनों देश अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं।

बीते 5 अगस्त को कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद वहां पाबंदियां लगा दी गई थीं, जिन्हें सरकार ने धीरे-धीरे हटा लिया है। हाल ही में यूरोपीय यूनियन के सांसदों का एक समूह कश्मीर के दौरे पर भी गया था।

यह भी पढ़ेंः भारत के राष्‍ट्रगान के समय कुर्सी पर क्‍यों बैठी रहीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+