G-20: क्या है चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव, जिससे बाहर निकलेगा इटली, कैसे भारत के लिए है बड़ी जीत

जी-20 की बैठक के दौरान भारत की कूटनीति ने चीन के जले पर और नमक छिड़क दिया। दरअसल, इस बैठक में चीन को पहला झटका तब लगा जब भारत समेत 8 देशों ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप-इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) का ऐलान कर दिया। इस कॉरिडोर के जरिए एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच रेल और जहाज के जरिए कनेक्टिविटी स्थापित कर व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क तैयार किया जाएगा। वहीं चीन को दूसरा झटका तब लगा जब इटली की प्रधानमंत्री ने बेल्ट एंड रोड इनिशियएटिव (BRI) से निकलने का संकेत दे दिया। इतना ही नहीं इटली ने चीन की योजना से निराशा व्यक्त की।

चलिए सबसे पहले जानते हैं चीन की BRI योजना क्या है?
चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की शुरुआत साल 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की थी। इसे सिल्क रोड भी कहा जाता है। इस प्रोजेक्ट के जरिए चीन, पूर्वी एशिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने पर काम कर रहा है। इस परियोजना की शुरुआत अफ्रीका, ओशिनिया और लैटिन अमेरिका में शुरू हुई है, इससे चीन के आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव में काफी विस्तार हुआ है।

China Italy Bri Project

भारत क्यों उठाता रहा है सवाल
दरअसल, ये गलियारा चीन के शिनजियांग उइघुर स्वायत्त क्षेत्र में काशगर से पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह तक जाती है। उसके बाद ये गिलगित बाल्टिस्तान में पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करता है। इसी को लेकर भारत को आपत्ति है। भारत का कहना है कि यह परियोजना संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करती है।

इटली बीआरआई परियोजना से क्यों बाहर निकलना चाह रहा
दरअसल, इटली ने आधिकारिक तौर पर 2019 में इस परियोजना से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 5 सितंबर को बीजिंग का दौरा करने वाले इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बीआरआई के बारे में आलोचनात्मक रूप से बात करते हुए कहा है कि यह हमारी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं लाया और कई अन्य नेताओं ने भी इसका विरोध किया था।

जी-20 के दौरान इटली के प्रधानमंत्री ने भी किए ऐलान
वहीं जी-20 के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ली कियांग को बताया कि इटली, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेहद हम बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से हटने की योजना बना रहा है, जबकि वह अभी भी बीजिंग के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+