जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। देश के पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मंगलवार सुबह सात बजे जॉर्ज फर्नांडिस ने आखिरी सांस ली, फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने जॉर्ज फर्नांडिस को गरीबों के हक के लिए आवाज उठाने वाला नेता बताया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'जॉर्ज साहब ने देश के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। वे निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने हमारे देश के लिए अहम योगदान दिया है। वह गरीबों और हाशिए पर रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।'

जॉर्ज फर्नांडिस न्याय के लिए लड़ाई लडे़- नीतीश कुमार

जॉर्ज फर्नांडिस न्याय के लिए लड़ाई लडे़- नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक जबरदस्त ट्रेड यूनियन नेता थे जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी पूर्व रक्षामंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। जॉर्ज ने देश सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। गडकरी ने जॉर्ज फर्नांडिस को एक आइकॉन बताया।

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जॉर्ज फर्नांडिस ने रक्षा-रेलवे जैसे कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और देश की सेवा की। उन्होंने कई मजदूर संगठनों के साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। रक्षामंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा था। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' समता पार्टी की पूर्व नेता जया जेटली ने बताया कि बेटे के आने के बाद जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+