प्रियंका ने उठाया लिंग भेद का मुद्दा, कहा-जेंडर पे गैप ग्लोबल समस्या
नई दिल्ली। छुट्टियां मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा ने लिंग भेद का मुद्दा उठाया है। यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने लिंग भेद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये सिर्फ भारत में नहीं बल्कि एक ग्लोबल मुद्दा है। जेंडर पे गैप पर बोलते हुए प्रिंयका ने कहा कि ये एक ग्लोबल इशू हैं जो हर सेक्टर को अपने कब्जे में लिए हुए हैं। चाहे वो फिल्मी दुनिया हो या कोई दूसरा सेक्टर। एक ही काम के लिए हीरो को ज्यादा पैसे मिलते हैं, जबकि उसी काम के लिए एक्ट्रेसेस को कम पैसे दिए जाते हैं।

फोर्ब्स की टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल प्रियंका ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मैं उस स्थिति में नहीं हूं जहां जितना मेल साथी को दिया जाता है उतना ही उन्हें भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा फिल्म इंडस्ट्री में नहीं देखने को मिलता है।
प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के बीच भी किए जाने वाले लिंग भेद को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि समानता की भावना पैदा करने के लिए जरूरी हो जाता है कि माता-पिता लिंग के आधार पर अपने बच्चों के बीच भेदभाव न करें।प्रियंका ने कहा कि समाज में ये परिवर्तन केवल तभी दिखाई देगा जब समाज लड़कों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाएंगे। ये तब संभव होगा जब पुरूषों को महिलाओं का सम्मान कराना सिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications