Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बड़ी फिल्म से पहले सभी एक्ट्रेस करती हैं गंदी फिल्में', 2 पीड़ितों ने खोली गहना और रोवा की पोल

नई दिल्ली, 29 जुलाई: राज कुंद्रा के साथ पोर्नोग्राफी मामले में फंसी गहना वशिष्ठ और रोवा खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुरू में तो उन पर सिर्फ अश्लील फिल्मों की शूटिंग का आरोप लगा था, लेकिन अब दो पीड़ित लड़कियों ने उन पर एडल्ट वीडियो के लिए जबरन मजबूर करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस संबंध में दोनों ने पुलिस को बयान भी दे दिया। जिस वजह से अब पुलिस दोनों के खिलाफ नए मामले में भी कार्रवाई कर सकती है।

फरवरी का है मामला

फरवरी का है मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहली पीड़ित, जो 25 साल की है उसने मराठी, भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। 2018 में वो रौनक नाम के कास्टिंग डायरेक्टर से मिली, जिसने उसको वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म्स में रोल दिलवाने में मदद की। इस साल फरवरी की शुरुआत में ही रौनक ने पीड़ित को रोवा खान के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करने की बात कही। फिर 2 फरवरी को रौनक ने उन्हें मलाड में रोवा से मिलने को कहा।

25 हजार देने का वादा

25 हजार देने का वादा

पीड़ित के मुताबिक रोवा और रौनक एक ही कार में मड द्वीप के मालवानी इलाके में स्थित बंगले में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पीड़ित को छोटे कपड़े पहनाए और फिर उन्हें एक स्क्रिप्ट दी। रोवा ने वादा किया था कि वो इसके बदले में 25 हजार रुपये देंगी। इसके बाद नया मोड़ आया। पहले तो पीड़ित को 'सिंगल मदर' नाम की स्क्रिप्ट दी गई, लेकिन बाद में दोनों ने कहा दिया कि वो बहुत पतली है, ऐसे में उसे ये रोल शूट नहीं करेगा। फिर दोनों ने उसे 'बर्तन वाली' नाम की स्क्रिप्ट दी। उसका कंटेंट देखकर ही पीड़ित को अजीब लगा, जिस वजह से उसने ये प्रोजेक्ट करने से मना कर दिया। मामला बिगड़ता देख रोवा ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि बहुत से लोग ये शो नहीं देखेंगे, क्योंकि उनका प्लेटफॉर्म इसके लिए अच्छी खासी रकम लेगा।

झांसे में आ गई पीड़ित

झांसे में आ गई पीड़ित

कई बार समझाने के बाद भी पीड़ित ये रोल करने को तैयार नहीं थी, ऐसे में रोवा ने उससे झांसा देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि सभी एक्ट्रेस को बड़े रोल से पहले ये सब करना पड़ता है। वो उसका नाम बदल देंगे, साथ ही उसकी पहचान किसी को नहीं बताएंगे। इसके अलावा वीडियो बाइट रिकॉर्ड करने को कहा गया। जिसमें पीड़ित ने कहा- 'हाय, मेरा नाम शनाया है। मैंने हॉट हिट चैनल पर एक बेहद बोल्ड वेब सीरीज में काम किया है। इस लुक को देखने के लिए हॉट हिट चैनल को डाउनलोड, लाइक और सब्सक्राइब करें। मुझे इस वेब सीरीज के कहीं भी रिलीज होने से कोई दिक्कत नहीं है'।

एक्टर के साथ बिस्तर पर लिटाया

एक्टर के साथ बिस्तर पर लिटाया

इसके बाद मेन एक्टर भानु, रोवा और उसकी एक फ्रेंड ने पीड़ित को आश्वस्त किया कि उसे इस शो में काम करने से बहुत फायदा होगा। इस पूरी वेब सीरीज में उसे सेक्सी बर्तन वाली कहा गया। जब शूटिंग शुरू हुई तो हीरो उसे एक कमरे में ले जाता है। साथ ही बिस्तर पर लिटाकर अश्लील पार्ट की शूटिंग शुरू करवाता है। इस पर पीड़ित थोड़ा असहज महसूस करती है, जिस पर रोवा को गुस्सा आ जाता है। रोवा सबके सामने पीड़ित पर चिल्ला पड़ती है। साथ ही कहती है कि तुम इतना क्यों शर्माती हो, क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा है। ऐसा नहीं है कि हम तुमको हीरो के साथ सेक्स करने को कह रहे हैं।

'फिल्म में नहीं होगा सेक्स'

'फिल्म में नहीं होगा सेक्स'

पीड़ित ने आगे बताया कि रोवा ने उससे कहा था कि फिल्म में सेक्स नहीं होगा, लेकिन कई सीन बिना कपड़ों के शूट होंगे। जब पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने उसके खिलाफ केस करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर वो इस प्रोजेक्ट को छोड़ती है, तो वो उसका करियर बर्बाद कर देंगी। बाद में शूटिंग के दौरान कई लोग वहां पर घुसे और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद शूटिंग बंद हो गई।

दूसरी ने लिया गहना का नाम

दूसरी ने लिया गहना का नाम

वहीं दूसरी पीड़ित की उम्र 20 साल है। उसमें भी कई हिंदी, मराठी धारावाहिकों में काम किया था। एक बार उसकी अजीत नाम के लड़के से मुलाकात हुई। जिसने उसे डायरेक्टर नरेश और मितुल से मिलवाया। उन्होंने वेब सीरीज में एक रोल की पेशकश की। उसकी भी शूटिंग मड द्वीप में हो रही थी। इस लड़की को भी उस बंगले में ले जाया गया, जहां पर पहली पीड़ित गई थी। हालांकि उसने रोवा की जगह गहना वशिष्ठ पर उसी तरह का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक गहना उसे अश्लील सीन करने को कहती थीं, जब उसने मना कर दिया तो उन्होंने उस पर हर्जाना देने का मुकदमा करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+