अपने परिवार को पहचाना गीता ने जल्द आएगी भारत वापस
नई दिल्ली। पिछले 10 वर्षों से अपने परिवार से दूर गीता पाकिस्तान में रह रही गीता जल्द ही अपने वतन भारत लौटेगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि गीता के परिवार का पता चल गया है और अब वह जल्द ही भारत आएगी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सुषमा ने बताया कि उसके परिवार को तलाश लिया गया। गीता को डीएनए टेस्ट के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। गीता मूक और बधिर है और पिछले 10 वर्षों से पाकिस्तान में है।
पढ़ें-गीता के 'बजरंगी भाईजान' अंसार बर्नी
गीता अपने परिवार से बिछड़ गई थी और फिर उसे पाक के बॉर्डर गार्ड्स को सौंप दिया गया था। इसके बाद गीता को कराची स्थित ईधी फाउंडेशन को सौंपा दिया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुस सत्तार की पत्नी बिल्कीस र्इधी ने ही उसका नाम गीता रखा था। कुछ दिनों तक लाहौर में रहने के बाद गीता को कराची भेज दिया गया।
Geeta will be back in India soon. We have located her family. She will be handed over to them only after the DNA test.#Geeta
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 15, 2015 गीता के परिवार को तलाशने के लिए पाक के समाजसेवी अंसार बर्नी ने एक मुहिम चलाई हुई थी। अंसार ने फेसबुक और ट्विटर पर बॉलीवुड फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने के बाद एक ट्वीट किया था। इसके बाद यह पूरा मसला सबकी नजर में आया।
पाक में भारतीय उच्चायुक्त टी राघवन लगातार गीता के संपर्क में थे। राघवन ने सुषमा के निर्देश पर अपनी पत्नी के साथ कराची में गीता से मुलाकात भी की थी। गीता की कहानी कुछ वर्षों पहले पाक मीडिया में भी छाई थी लेकिन उस समय उसे नजरअंदाज कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications