बेटे से धोखे से अस्पताल में छोड़ा और बेटी ने चुपके से कर दिया एक्ट्रेस गीता कपूर का अंतिम संस्कार
मुंबई। फिल्म पाकीजा में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस गीता कपूर का निधन 26 मई को मुंबई के ओल्ड एज होम में हो गया थाछ बच्चों ने गीता कपूर को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वो ओल्ड एज होम में रह रही थीं। काफी दिनों तक वो अपने बेटे का इंतजार करती रही, लेकिन उनकी आंखें थक गई और वो दुनिया से विदा हो गई। जीते-जी तो कोई नहीं आया, लेकिन मौत के दो दिन बाद आखिरकार गीता कपूर की बेटी पहुंची।

गीता कपूर की बेटी आराध्या और उनकी बहनों ने देर रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया। गीता कपूर के निधन के बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के लिए दो दिन तक बेटे का इंतजार किया गया। दो दिन बाद उनका बेटा तो नहीं पहुंचा, लेकिन उनकी बेटी आराध्या अपनी मौसा के साथ पहुंची। आराध्या कपूर ने चुपचाप अपनी मां का अंतिम संस्कार करके चली गईं।
आराध्या कपूर के इस तरह से अंतिम संस्कार करने पर फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने नाराजगी जताई है। आपको बता दें कि अशोक पंडित काफी लंबे वक्त से गीता कपूर की देखरेख कर रहे हैं। अशोक पंडित ने ट्वीट कर इस बात पर नाराजगी जताई और लिखा कि उन्होंने गीता जी की बेटी और करीबियों को पहले ही ये बात कही थी कि जब भी वह गीता जी के अंतिम संस्कार के लिए आएं तो उन्हें बता दें, लेकिन उनकी बेटी ने चुपचाप गीता जी का अंतिम संस्कार कर दिया। आराध्या ने किसी और को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का मौका नहीं दिया। उन्होंने लिखा कि आराध्या के इस बर्ताव से ना मैं और जो लोग पिछले एक साल से उनका ख्याल रख रहे थे वो भी दुखी है। जिसमें डॉ. त्रिपाठी, ओल्ड एज होम की नर्सें शामिल हैं। आपको बता दें कि गीता कपूर की बेटा आराध्या एयरहोस्टेस है। उन्होंने कहा कि उन्हें मां के हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जबकि उनका बेटा राजा कपूर अंतिम संस्कार के वक्त तक उन्हें देखने नहीं आया।
More From
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications