गौतम सिंघानिया 32 साल बाद पत्नी से हुए अलग, 8 साल अफेयर के बाद नवाज मोदी से की थी शादी
गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। अरबपति सिंघानिया से शादी करने वाली नवाज मोदी पूर्व सॉलिसिटर जनरल नादर मोदी की बेटी हैं। उन्होंने 8 साल तक अफेयर के बाद वर्ष 1999 में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की थी।

वर्ष 1999 में नवाज मोदी से शादी के बाद अरबपति गौतम सिंघानिया ने अलग होने की बात कही है। बता दें कि 58 साल के टेक्सटाइल-टू-रियल एस्टेट समूह रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी हैं। सिंघानिया की जब नवाज से शादी हुई तो वे 29 साल के के थे। लेकिन अब शादी के बाद अरबपति गौतम सिंघानिया ने अलग होने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "यह दिवाली पहले जैसी नहीं होने वाली है। यह मेरा विश्वास है कि नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे।"
उन्होंने अपने दोनों बच्चों को जिक्र करते हुए अपने व्यक्तिगत निर्णयों के लिए गोपनीयता और सम्मान करने की अपील और कहा, "मैं नवाज से अलग हो रहा हूं, हालांकि हम अपने दो अनमोल हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छा काम करते रहेंगे।"
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "कृपया इस व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान करें और कृपया हमें रिश्ते के सभी पहलुओं को निपटाने के लिए जगह दें। इस समय में पूरे परिवार के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहता हूं।"
वहीं रेमंड का जिक्र करते हुए गौतम सिंघानिया ने कहा कि उनके समूह की रियल एस्टेट शाखा पूरे मुंबई में अपना विस्तार कर रही है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया में 3 नई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हमारे रियल्टी व्यवसाय ने पिछले कुछ परियोजनाओं में मजबूती से साथ लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications