जम्मू-कश्मीर के लिए अलग से पीएम वाले उमर अब्दुल्ला के बयान पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस के सहयोगी दल नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की ओर जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की मांग वाले बयान पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पलटवार किया है। हाल ही बीजेपी में शामिल होने वाले गौतम गंभीर ने उमर अब्दुल्ला को नसीहत देते हुए कहा है कि आपको पाकिस्तानी पासपोर्ट की जरूरत है। हालांकि इन दोनों के बीच ट्विटर वार यही यही रूका नहीं, उमर अब्दुल्ला ने भी गंभीर के ट्वीट का रिप्लाई किया है।

Gautam Gambhir says Omar Abdullah needs Pakistani passport over separate PM for Jammu And Kashmir

उमर अब्दुल्ला के ट्वीट का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने लिखा उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए अगर प्रधानमंत्री चाहते हैं और मैं महासागरों में चलना चाहता हूं। उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्रई चाहते हैं और मैं चाहता हूं कि सुअर हवा में उड़े। एक अलग पीएम की बजाय उमर को थोड़ी नींद और उसके बाद एक कप कड़क कॉफी की जरूरत है। इसके बाद भी अगर वे नहीं समझ पाते हैं तो उनको एक ग्रीन पाकिस्तानी पासपोर्ट की जरूरत है।

इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने भी गंभीर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया। उमर अब्दुल्ला ने लिखा मैंने ज्यादा क्रिकेट कभी नहीं खेला, क्योंकि मैं जानता था कि मैं क्रिकेट खेलने में ज्यादा अच्छा नहीं हूं। आपको जम्मू-कश्मीर के बारे में ज्यादा पता नहीं है और न ही यहां के इतिहास के बारे में। आप जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की भूमिका के बारे में भी ज्यादा नहीं जानते हैं। फिर भी आप अपनी अज्ञानता को सबको दिखाने पर तुले हुए हैं। अब्दुल्ला ने आगे कहा कि आप जिसके बारे में ज्यादा जानते हैं उसके बारे में अपनी बात रखिए और आईपीएल के बारे में ट्वीट कीजिए।

यह भी पढ़ें- Lok sabha Elections 2019: उमर अब्दुल्ला बोले-जम्मू-कश्मीर में फिर वापस लाएंगे अलग वजीर-ए-आजम की व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+