क्रिसमस पर गौतम गंभीर ने पहली बार किया ये काम, तो युवराज ने कर दी खिंचाई
नई दिल्ली, 25 दिसंबर: पूरी दुनिया में आज बड़ी धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास तक सभी अपनी तस्वीरें सशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली में बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने भी अपनी सेल्फी पोस्ट की है, जो अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के कमेंट के बाद वायरल हो गई है।

गंभीर की सेल्फी पर युवी का कमेंट
दरअसल, गौतम गंभीर ने शनिवार को क्रिसमस के मौके पर अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'मेरी पहली सेल्फी।' जिसको देखने के बाद युवराज सिंह ने ऐसा मजेदार कमेंट किया कि गौतम गंभीर उसका रिप्लाई करने से खुद क रोक नहीं पाए।

गंभीर ने किया युवी को रिप्लाई
गौतम गंभीर ने जहां अपने फोटो के साथ बताया कि यह उनकी पहली सेल्फी तो इस पर युवराज सिंह ने रिएक्शन देते हुए कहा कि और फिर आप फिर भी नहीं मुस्कुरा रहे मिस्टर गंभीर। जिसका रिप्लाई करते हुए गौतम गंभीर ने जवाब दिया कि सेल्फी लेना जितना मैंने सोचा था, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है, मुस्कुराना भूल गया।

अब तक 53 हजार से ज्यादा लाइक
गौतम गंभीर की इस फोटो पर अब तक 53 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने उनकी इस फोटो को लाइक किया है। आपको बता दें कि जहां युवराज अपने फनी बिहेवियर को लेकर काफी जाने जाते हैं। वहीं गौतम गंभीर उतने ही आक्रामक स्वभाव वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों ने काफी लंबे वक्त तक टीम इंडिया के लिए साथ में मैच खेले हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications