Gautam Gambhir Net Worth: क्रिकेट से लेकर स‍ियासी सफर तक, जानें क‍ितने करोड़ों के माल‍िक हैं गौतम गंभीर?

Gautam Gambhir Net Worth: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (9 जुलाई) को बड़ा ऐलान क‍िया। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को इंडियन मेंस क्रिकेट टीम का नया कोच बना दिया गया। बीसीसीआई ने उम्मीद जताई कि वह इस पद पर दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता लाएंगे जिस पर हाल तक राहुल द्रविड़ काबिज थे। द्रविड़ ने अमेरिका में भारत की हाल की टी-20 विश्व कप जीत के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपनी खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि बीती 2 मार्च को ही टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति छोड़कर क्रिकेट पर फोकस करने का ऐलान किया था। खेल से लेकर सियासत तक का सफर तय कर चुके गंभीर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? उनकी कमाई के क्‍या-क्‍या जरिए हैं, आइए जानते हैं...

Gautam Gambhir Net Worth

गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को नई दिल्ली के नई दिल्ली के टेक्सटाइल बिजनेसमैन दीपक गंभीर के घर हुआ था। उनकी शिक्षा हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई। बचपन से ही गंभीर का झुकाव क्रिकेट की ओर था और उन्होंने इसे ही अपने करियर के रूप में चुना। गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। गंभीर एक बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज थे और उन्होंने अपनी धैर्य और समर्पण से कई मैचों में भारत को जीत दिलाई।

क्रिकेट करियर:

  • अंतरराष्ट्रीय करियर: गौतम गंभीर ने 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और ओपनिंग बैट्समैन के रूप में जाने जाते थे। गंभीर ने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
  • उपलब्धियां: उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2011 विश्व कप के फाइनल में उनकी 97 रनों की पारी आज भी याद की जाती है।
  • IPL करियर: गौतम गंभीर आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले। KKR की कप्तानी में उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को आईपीएल खिताब दिलाया।

राजनीतिक करियर
2019 में गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ राजनीति में कदम रखा। उन्होंने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए। वह संसद सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं गंभीर? कमाई के साधन?

  • कुल संपत्ति: एडीआर के मुताबिक की कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। उनके पास 35 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में गौतम की अनुमानित रूप से 150-200 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति है।
  • कार-बंगला: गौतम गंभीर का दिल्ली में शानदार बंगला है। साथ ही लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। ज‍िसमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और टोयोटा कोरोला जैसी महंगी कारें हैं।
  • कमाई के स्रोत: उनकी कमाई के प्रमुख स्रोतों में क्रिकेट (बीसीसीआई से वेतन, आईपीएल से मैच फीस और एंडोर्समेंट डील्स) शामिल हैं। उनकी एक महीने के कमाई भी 50 लाख से 1 करोड़ है। गौतम विभिन्न ब्रांडों के एम्बेसडर हैं और टीवी शो में कमेंट्री करते हैं।
  • अन्य व्यवसाय: गंभीर का खुद का फाउंडेशन भी है, जो समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।
  • आभूषण: सोना 102.58 ग्राम (3 लाख से ज्‍यादा की कीमत), चांदी 5.650 किलोग्राम (2 लाख से ज्‍यादा)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+