...जब चप्पल घसीट कर एयरपोर्ट से बाहर निकले गौतम गंभीर, टिक टॉक पर वायरल हुआ Video

नई दिल्ली। भारत में टिक टॉक को लोग काफी पसंद करते हैं और हर रोज कोई ना कोई वीडियो वहां तेजी से वायरल हो रही होती है। इन दिनों टिक टॉक पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और भाजपा सांसद गौतम गंभीर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गौतम गंभीर का वीडियो देख कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। वीडियो में गौतम गंभीर के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देखकर आपके चेहरे पर भी हंसी जरूर आ जाएगी।

Recommended Video

    Gautam Gambhir की Airport पर टूट गई चप्पल, देखें फिर क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी
    पत्नी के साथ एयरपोर्ट से निकल रहे थे गंभीर

    पत्नी के साथ एयरपोर्ट से निकल रहे थे गंभीर

    दरअसल, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे कि तभी उनकी चप्पल टूट जाती है। यह सब पास में ही खड़ा एक युवक अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेता है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से गौतम गंभीर चेकिंग पॉइंट से बाहर निकल रहे हैं तभी उनकी चप्पल टूट जाती है। ऐसे में उन्होंने अपनी सूझबूझ से जो किया उसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

    गौतम गंभीर के साथ घटी ये घटना

    गौतम गंभीर के साथ घटी ये घटना

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर अपनी पत्नी के साथ हैं और अपनी टूटी हुई चप्पल को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वह इस बीच बड़ी ही समझदारी के साथ जमीन से घसीटकर टूटी चप्पल के साथ चलने लगते हैं। बता दें कि टिक टॉक पर ये वीडियो @tirthbajwawala के द्वारा पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर आते ही इस वीडियो ने धूम मचा दी और अब तक इसे 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं, 3 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

    @tirthbajwawala

    Gautam gumbir De chappal Tut Gai airport Te😂😂😂

    ♬ original sound - Tirth Bajwa Wala

    दिसंबर 2018 में लिया था क्रिकेट से संन्यास

    मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट टीम में गौतम गंभीर बांए हांथ के बल्लेबाज थे, दिसंबर 2018 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीते भी।

    यह भी पढ़ें: देश में 166 हुई Coronavirus के मरीजों की संख्या, जानिए किस राज्य में कितने केस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+