Odisha Train Accident: बालासोर में जिन बच्चों के अभिभावकों की मौत, उनको पढ़ाएंगे गौतम अडानी
Gautam Adani On Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना के दो दिन बाद दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने ट्वीट किया है और बड़ी मदद का ऐलान कर दिया है।

Gautam Adani: ओडिशा में भीषण ट्रेन दुर्घटना ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। देश का हर इंसान मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जता रहा है। बॉलीवुड, राजनीति जगत हो या उद्योग जगत हर कोई अपनी तरफ से मदद का ऐलान कर रहा है। इसी क्रम में आग दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी में दुख जताते हुए बड़ी मदद का ऐलान कर दिया है।
जानें गौतम अडानी ने किस मदद का किया ऐलान
गौतम अडानी (Gautam Adani) ने आज ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।
सोशल मीडिया पर गौतम अडानी की तारीफ
सोशल मीडिया पर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों ने उनकी मदद को सराहनीय कदम बताया है। प्रभाकर श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा कि गौतम अडानी ने आज दिल जीत लिया। माही नाम के यूजर ने लिखा अति सराहनीय प्रयास सर, जय हिंद, जय भारत। कर्व नाम के यूजर ने लिखा कि आपके फैसले को नमन। वहीं ललित कुमार पहवा नाम के यूजर ने लिखा कि अब सभी विपक्षी दल इस बात पर अपनी गंदी राजनिति की असलियत दिखाना शुरू करेंगे।
रेल मंत्री ने बताए भीषण हादसे की वजह
बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और जांच रिपोर्ट आने दीजिए लेकिन हमने घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है। यह भीषण हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ। अभी हमारा फोकस सेवा बहाली पर है। हम जल्द से जल्द इस रूट में फिर से सेवा बहाल करना चाह रहे हैं।
Recommended Video
बेंगलुरु हावड़ा ट्रेन के यात्री सुरक्षित
ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर एक राहत की खबर भी सामने आई। अधिकारियों ने बताया है कि बेंगलुरु-हावड़ा (Bengaluru-Howrah Train) सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे का कोई यात्री दुर्घटना में हताहत नहीं हुआ है। यानी रिजर्वेशन वाली बोगी के सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं सामान्य डिब्बे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications