गौरी लंकेश मर्डर: मंत्री का दावा-SIT को मिला खास सबूत, जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

बैंगलुरु। पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड मामले में एसआईटी को महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। ये दावा किया है कर्नाटक सरकार के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने किया है। रामलिंगा रेड्डी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गौरी लंकेश हत्या की जांच कर रही एसआईटी की टीम को इस हत्याकांड मामले में बेहद खास संकेत मिले हैं, एसआईटी उन संकेतों को आधार मानकर सबूतों की तलाश कर रही है।

 Gauri Lankesh case: SIT has got clues, says Karnataka minister

उन्होंने कहा कि एसआईटी को इस हत्या मामले में अहम संकेत मिले हैं, लेकिन हम उन्हें मीडिया के साथ साझा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इससे सबूत तलाशने में परेशानी हो सकती है। इस मामले में एसआईटी का कहना है कि इस मामले में जब तक हमारे पास उचित सबूत नहीं होंगे हम केस की चार्टशीट जोरदार तरीके से फाइल नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 9 सिंतबर को बी रामलिंगा रेड्डी ने कहा था कि एसआईटी को गौरी लंकेश हत्या मामले में अहम जानकारी मिली है और बहुत ही जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

गौरतलब है कि 5 सिंतबर को गौरी लंकेश की हत्या उनके निवास स्थान पर कर दी गई थी। उन्हें करीब से गोली मारा गया था। हत्या के बाद लोगों में आक्रोश को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने इस हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन कर दिया। अब एसआईटी इस मामले में छानबीन कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+