गौरी लंकेश हत्या: भाई ने की सीबीआई जांच की मांग, पुलिस पर नहीं भरोसा
गौरी लंकेश के भाई ने अपनी बहन की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की, बोले जल्द से जल्द हत्या का सच सामने आना चाहिए
बेंगलुरू। वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद उनके भाई इंद्रजीत लंकेश ने इस हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है, जिस तरह से पहले भी कई लोगों की हत्या की गई और आजतक उन मामलों में सच सामने नहीं आ सका है, उसके बाद हम चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए और जल्द से जल्द इसकी जांच को पूरा कराया जाए। इंद्रजीत ने कहा कि मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन में अहम सबूत हैं, इसकी मदद से हत्यारों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए।

इंद्रजीत ने कहा कि जहां पर गौरी हत्या हुई है वहां परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा है और इस कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस फुटेज के आधार पर जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि मेरे सामने ही इस सीसीटीवी फुटेज खोला जाए, पुलिस के पास सीटीवी फुटेज और हार्डडिस्क है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। इंद्रजीत ने कहा कि इस घटना के बाद मेरी मां सदमे में हैं और वह कुछ भी बोल नहीं पा रही हैं।
इसे भी पढ़ें- महिला पत्रकार की हत्या पर सूचना प्रसारण मंत्री ने क्या कहा, पढ़िए...
Recommended Video

आपको बता दें कि गौरी लंकेश की बेंगलुरू स्थित राजा राजेश्वरी स्थित उनके घर के बाहर तीन बदमाशों मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। गौरी जिस वक्त अपने घर के भीतर जा रही थीं तभी तीन बाइक सवारों ने उनपर हमला बोल दिया और उनपर ताबड़तोड़ सात गोलियां बरसाई। इसमें से तीन गोलियां गौरी लंकेश को लगी जबकि चार गोलियां उनके घर की दीवार पर लग गई। इस हमले के बाद गौरी लंकेश की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications