गौहर खान ने शादी के एक महीने पूरे होने पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें,पति जैद दरबाद के लिए लिखी ये बात

गौहर खान ने शादी के एक महीने पूरे होने पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें,पति जैद दरबाद के लिए लिखी ये बात

Gauahar Khan and Zaid Darbar one month anniversary: गौहर खान और जैद दरबाद शादी के बाद से अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। गौहर खान और जैद दरबाद के शादी की एक महीने हो चुके हैं। गौहर खान ने अपनी शादी की सालगिरह पर पति जैद दरबार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीर गौहर खान और जैद दरबार के शादी की अनदेखी तस्वीरें हैं। गौहर खान शादी के हर फंक्शन की अलग-अलग तीन तस्वीरें शेयर की है और उसके साथ पति जैद दरबार के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। गौहर और जैद की शादी पिछले महीने ही 25 दिसंबर 2020 को हुई थी। 25 जनवरी 2021 को उनकी शादी के एक महीने पूरे हो गए हैं।

Gauahar Khan

गौहर खान ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ''शादी के एक महीने पूरे हो गए। शायद ये बहुत ज्यादा लोगों के लिए मायने नहीं रखता। लेकिन मेरे लिया यह मेरे सच्चे प्यार को पानेस मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे पार्टनर को पाने का जश्न है। जैद दरबार मेरी जिदंगी में आने के लिए और मुझे इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद। थैंक्स मुझे वैसे प्यार करने के लिए जैसे मैंने कभी सोचा ही नहीं था। मैं तुमसे प्यार करती हूं। #25Dec2020 Happy one Month Jaanu''

गौहर खान और जैद दरबार फिलहाल हनीमून के लिए उदयपुर गए हुए हैं। गौहर और जैद ने अपनी शादी की सालगिरह पर मिड नाइट में केक काटकर और एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर बधाई दी।

जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में गौहर खान और जैद दरबार आशिकी 2 के गाने ''तुम ही हो'' पर कपल डांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। वीडियो वायरल हो रहा है। 25 दिसंबर 2020 को गौहर और जैद की शादी परिवार के कुछ लोगों को दोस्तों के बीच में हुई थी। कोरोना के देखते हुए शादी में ज्यादा गेस्ट नहीं बुलाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+