आंध्र प्रदेश: कपूर फैक्ट्री में जहरीली गैस के संपर्क में आए श्रमिक, 6 बेहोश, 4 की हालत गंभीर
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थिति एक कपूर फैक्ट्री के अंदर बड़ा हादसा सामने आया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे 6 लोग अचानक बेहोश हो गए। उनका हालत गंभीर बताई जा रही है। 4 श्रमिकों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में ये सामने आए है कि श्रमिकों हालत जहरीले धुएं के संपर्क में आने के बाद खराब हुई।
घटना शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित कपूर फैक्ट्री के अंदर हुई। हादसे को लेकर अनंतपुर ग्रामीण के डीएसपी वेंकटेश्वरलु ने बताया कि बेहोश हुए लोगों में से चार की हालत गंभीर है। डीएसपी ने एक बयान में कहा, "अनंतपुर जिले में एक कपूर फैक्ट्री में रासायनिक गैसों के संपर्क में आने से छह लोग बेहोश हो गए। उनमें से चार को सवेरा अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि अन्य दो का आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना की गहन जांच की जाएगी।"

पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर रसायनों से निकलने वाले जहरीले धुएं के संपर्क में आने से श्रमिकों की हालत खराब हुई। ताजा अपडेट के मुताबिक, मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है। अनंतपुर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वेंकटेश्वरलू के अनुसार, घटना कोठापल्ली, गारलाडिन्ने मंडल में एक कपूर कारखाने में हुई।












Click it and Unblock the Notifications