गैस सिलेंडर के बढ़ी कीमतों पर ममता बनर्जी का तंज, केंद्र सरकार चुनाव के आसपास पेट्रोल-सिलेंडर के दाम कम करेगी
गैस सिलेंडर के बढ़े दाम पर ममता बनर्जी का तंज, केंद्र सरकार चुनाव के आसपास पेट्रोल-सिलेंडर की कीमतों को कम करेगी
कोलकाता। पश्विम बंगाल में विधान सभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हो रही है लेकिन वहां जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है। कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता ममता सरकार पर हमला बोल रहे तो कभी पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। इसी क्रम में ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा वे (भाजपा) हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। केंद्रीय सरकार केवल कुछ दिनों के लिए कीमतों को कम करेगी जब चुनाव आसपास होंगे।
Recommended Video

बता दें सोमवार को आज जनता को मोदी सरकार में महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ दी है वहीं रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोत्तरी ने उसकी मुसीबत बढ़ा दी। हर घर में हर दिन प्रयोग होने वाले रसोई गैस के दाम में आज आधी रात 12 बजे से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 769 रुपये होगी। हालांकि, इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट पर दाम बढ़ने के बारे में कोई अपडेट नहीं है, लेकिन न्यूज़ एजेंसी ANI के हवाले से कीमतों में बढ़ोतरी बताई गई है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में महंगाई में काफी अधिक वृद्धि हुई। इस माह गैस सिलेंडर के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी हुई है। 4 फरवरी को भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications