लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली लेकर पहुंची गुजरात पुलिस
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की पुलिस दिल्ली लेकर पहुंची है। लॉरेंस बिश्नोई पर कई केस दर्ज हैं। इससे पहले गुजरात की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने लॉरेंस को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस गुरुवार को अहमदाबाद के साबरमती जेल से दिल्ली लेकर आई है। लॉरेंस बिश्नोई को क्रॉस बॉर्डर ड्रग स्मगलिंग केस में गुजरात की एंटि टेररिस्ट स्क्वॉड लेकर गई थी।
अप्रैल माह में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को 14 दिन की हिरासत में भेजा था। गौर करने वाली बात है कि बिश्नोई एनआईए और पंजाब पुलिस की कस्टडी में भी रह चुका है।
बुधवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस-जितेंद्र गोगी गैंग के एक भगोड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले तीन साल से फरार था, वह अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर था। उसपर हत्या की कोशिश का केस है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कुल 16 केस दर्ज थे, जिसमे हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, हिंसा, बंधक बनाने, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वह पिछले तीन साल से फरार था।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के पास से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस पाया गया है।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि लॉरेंसबिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है, उसे पिछले साल पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications