पोर्न वीडियो में फोटो एडिट कर महिला से ब्लैकमेलिंग, 60 लाख ऐंठे
पोर्न वीडियो में महिला का फोटो एडिट कर ठगे 60 लाख
बेंगलुरू। बेंगलुरू के राजाजीनगर में कारोबारी की पत्नी से एक गैंग ने 60 लाख रुपए ऐंठ लिए। इस गैंग ने महिला से उसकी अश्लील वीडियो होने की बात कह ये रुपए हासिल किए। इन लोगों ने एक पोर्न वीडियो को एडिट कर उसमें महिला की तस्वीरें लगा दी और उसे महिला को दिखा कर इसे वायरल कर देने की धमकी दी।

डेढ़ साल में दे चुकी 60 लाख
पुलिस के पास पहुंची पीड़ित महिला ने बताया है कि वो इन छह लोगों को 18 महीने के वकफे में 60 लाख रुपए दे चुकी है। पुलिस ने बताया है कि इस गैंग ने ना सिर्फ महिला से रुपए ऐंठे बल्कि उसकी छात्रा बेटी को भी तंग किया और उससे भी रुपए मांगे। इस गैंग में शामिल महिला पीड़िता के घर पर ही नौकरानी के तौर पर काम करती थी।

महिला ने अपने सोने के गहने बेचकर दिए पैसे
महिला ने बताया है कि लक्ष्मी नाम की महिला को उसने 2016 में मेड के काम पर रखा था। उसने अपने पति और साथियों के साथ मिलकर ये पूरा प्लान किया। उसने एक पोर्न वीडियो को एडिट कर महिला का चेहरा जोड़ा और कहा कि वो इसे वायरल कर देंगे। डरी हुई महिला ने ना सिर्फ अपने जाम राशि बल्कि अपने गहने भी बेचकर इनको रुपए दे दिए।

महिला ने तंग आकर पति को बताया
महिला जब पैसे देकर तंग आ गई और ये लोग उसकी बेटी को भी तंग करने लगे तो उसने अपने पति को सारा मामला बताया। जिसके बाद परिवार के दूसरे लोगों ने भी इस पर चर्ची की और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैंग के लोग फरार बताए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications