बप्पा के आगमन पर झूमकर नाचीं ये एक्ट्रेस, कहा-हमें तो बस मौका चाहिए, Video

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त गणेश उत्सव में डूबा हुआ है, हर आम से लेकर खास तक सभी बप्पा की मस्ती में रंगे दिखे. टीवी और बॉलीवुड सितारों के यहां भी गणपति, सोमवार को विराजे हैं, इनमें से बहुत सारे सितारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, ऐसा ही एक वीडियो 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा का भी हो रहा है, जिसमें वो बप्पा के आगमन पर मुंबई की सड़कों पर झूमकर नाच रही हैं, निया शर्मा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बप्पा के आगमन पर झूमकर नाचीं ये एक्ट्रेस

बप्पा के आगमन पर झूमकर नाचीं ये एक्ट्रेस

वायरल हो रहे वीडियो को खुद निया शर्मा ने ही शेयर किया था, अपना वीडियो पोस्ट करते हुए निया ने लिखा कि क्योंकि हम दिल्ली से हैं और हमें बस मौका चाहिए! गणपति बप्पा मोरया...गणपति का स्वागत करते हुए.' निया शर्मा अपने दोस्त के यहं गणपति बप्पा के आगमन पर पूरे उत्साह के साथ डांस कर रही हैं।

दिल्ली वाले हैं, मौका चाहिए...

गौरतलब है कि निया शर्मा का जन्म 17 सितम्बर 1990 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ, निया शर्मा ने कई धारावाहिकों में काम किया है जैसे कि जमाई राजा, एक हजारों में मेरी बहना है और काली-एक अग्निपरीक्षा, निया की गिनती टीवी की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन होगा गणेश विसर्जन

अनंत चतुर्दशी के दिन होगा गणेश विसर्जन

इस बार गणपति उत्सव का पर्व 2 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक है , जिसका अर्थ ये हुआ कि 12 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा।वैसे तो गणपति कहीं एक दिन, कहीं 3 दिन, कहीं 5, 7 दिन या कहीं पूरे 10 दिन तक विराजते हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन ही खत्म होता है और इस बार अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+