Ganesh Chaturthi 2018: तैमूर ने किए बप्पा के दर्शन, कुर्ता-पायजामा लुक में मचाया धमाल, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवु़ड के सबसे क्यूट बेबी नवाब तैमूर अली खान उन चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं, जिनकी एक झलक पाने को लोग बेकरार रहते हैं, यही वजह है कि उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन जाती है और ऐसी ही एक क्यूट तस्वीर उनकी इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहन रखा है।

तैमूर अली खान ने किया बप्पा के दर्शन
दरअसल इस वक्त पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है, आम से लेकर खास लोग इस वक्त बप्पा के दर्शन कर रहे हैं, ऐसे में तैमूर अली खान ने भी बप्पा के दर्शन किए और फैमिली के साथ जमकर धमाल मचाया।

अपनी बुआ के घर गई थीं करीना कपूर
हुआ यूं कि तैमूर की मम्मी करीना कपूर खान मंगलवार को अपनी बुआ रीमा जैन के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं थीं, जहां उनके साथ तैमूर अली खान भी मौजूद थे। रीमा जैन के दोनों बेटे अदार और अरमान जैन ने तैमूर के साथ तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं, जिसमें तैमूर मस्ती भरे अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं।

फोटो और वीडियो जबरदस्त क्यूटनेस से भरी हुई
दरअसल तैमूर अली खान के लिए मामा अदार जैन रिमोट कंट्रोल फूटबाल लेकर आए है, तैमूर उसे देखते ही अपनी पैरों से उसे मारने लग जाते हैं, साथ ही तैमूर हाथ में मंजीरा नजर आ रहा है जिससे साफ पता चल रहा है पूजा के समय तैमूर अली मंजीरा बजा रहे होंगे। कहना गलत ना होगा कि तैमूर की ये फोटो और वीडियो जबरदस्त क्यूटनेस से भरी हुई है, जिसे देखकर कोई भी उन्हें गोद में उठाकर प्यार करने की सोचेगा।












Click it and Unblock the Notifications