तमिलनाडु में गाजा तूफान ने दी दस्तक, 12000 लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचे, भूस्खलन की संभावना
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा गाजा तूफान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में प्रवेश कर चुका है। चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु के तिरुवरूर, नागापट्टिनम और कुड्डालोर जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों से करीब 12,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। राज्य सरकार ने तटीय इलाकों सटे करीब पांच जिलों में हाईअलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए एनडीआरफ की टीमों और 8 रेस्क्यू टीमों को पहले से ही तैनात कर लिया गया है। राज्य सरकार ने 6,000 से अधिक रिलीफ कैंप खोले हैं।

गाजा तूफान की वजह से नागापट्टिनम समेत आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इससे भूस्खलन की संभावना है। इससे पहले तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी, वहीं चार के बाद प्राइवेट ऑफिस के सभी कर्मचारियों की भी छुट्टी कर दी गई।
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन के मुताबिक, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में रात 8 से 11 बजे के बीच छूएगा। चक्रवाती तूफान की वजह से केरल और आंध्रप्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बगांल की खाड़ी से सभी मछुआरों को पहले से समुद्र से दूर रहने के लिए चेतावनी दी जा चुकी है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तटीय इलाकों में करीब 5 से 6 घंटों तक बारिश हो सकती है। हालांकि, 16 नवंबर को तूफान धीमा पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान प्रभावित इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80-100 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications