इंसान जल्द करेंगे अंतरिक्ष की सैर, Gaganyaan के प्रोपल्शन मॉड्यूल का परीक्षण सफल, ISRO ने दिखाई ताकत

गगनयान सर्विस मॉड्यूल का परीक्षण में 440 N के थ्रस्ट वाले पांच LAM इंजन और 100 N के थ्रस्ट वाले 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (RCS) थ्रस्टर शामिल थे। ये प्रोपल्शन मॉड्यूल आर्विटल मॉड्यूल की आवश्यकताएं पूरी करने वाला है।

Gaganyaan Service Module: इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स से गनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर जारी बयान में कहा गया कि इस परीक्षण में 440 N के थ्रस्ट वाले पांच लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) इंजन और 100 N के थ्रस्ट वाले 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (RCS) थ्रस्टर शामिल थे। परीक्षण सफल रहा।

Gaganyaan Service Module Propulsion System

गगनयान का सेवा मॉड्यूल एक द्वि-प्रणोदक आधारित प्रणोदन प्रणाली है जो ऑर्बिटल मॉड्यूल की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसके अलावा इसमें कक्षा इंजेक्शन, सर्कुलराइजेशन, ऑन-ऑर्बिट नियंत्रण करने की क्षमता होती है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 19 जुलाई को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में गगनयान सेवा मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस परीक्षण में 440 N के थ्रस्ट वाले पांच लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) इंजन और 100 N के थ्रस्ट वाले 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (RCS) थ्रस्टर शामिल थे। इसरो ने बताया कि 440 एन थ्रस्ट एलएएम इंजन आरोही चरण के दौरान मुख्य प्रणोदक बल प्रदान करते हैं, सेवा मॉड्यूल एसडीएम के चरण-1 परीक्षण श्रृंखला के हिस्से के रूप में, इसरो ने पांच हॉट परीक्षण किए थे, जिनकी कुल अवधि 2,750 सेकंड थी।

इससे पहले गगनयान सर्विस मॉड्यूल के चरण-1 में पांच 440 एन एलएएम इंजन और आठ 100 एन आरसीएस थ्रस्टर्स शामिल थे। चरण-2 परीक्षण श्रृंखला में पांच 440 एन एलएएम इंजन और 16 100 एन आरसीएस थ्रस्टर्स को शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+