Gaganyaan mission: मिशन गगनयान का पहला ट्रायल होल्ड पर, जानिए TV-D1 रॉकेट को लॉन्च से क्यों रोका गया?

Gaganyaan mission (TV-D1 Test Flight) ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मानव को अंतरिक्ष में भेजने के अपने महत्वाकांक्षी मिशन 'गगनयान मिशन' का पहला ट्रायल आज पूरा नहीं कर पाया है।

कुछ तकनीकी खराबी की वजह से गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 यानी टीवी-डी1 रॉकेट सुबह 8:30 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च नहीं हो पाया है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इसकी जानकारी दी है।

Gaganyaan mission (TV-D1 Test Flight) ISRO

ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा है कि गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डाल दिया गया है।

गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डालने की जानकारी देते हुए इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, "लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका...व्हीकल सुरक्षित है। हम जल्द ही वापस लौटेंगे... जो कंप्यूटर काम कर रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है। हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे।''

चंद्रयान-3 मिशन और सूर्य के मिशन आदित्य-एल1 के सफल लॉन्च के बाद इसरो का ये सबसे बड़ा मिशन है। इसरो चांद और सूरज के बाद आसमान को भी अपने बस में करना चाहता है।

TV-D1 रॉकेट के लॉन्चिंग के जरिए इसमें सुरक्षित लैंडिंग की जांच होगी। इसरो के लिए गगनयान मिशन पर जाने वाले क्रू मेंबर को सुरक्षित उतारना सबसे बड़ी चुनौती है।

इसके लिए इसरो ने हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ADRDE) के जरिए एक ऐसा रिकवरी सिस्टम बनाया है, जो अब तक मौजूद सिस्टम से कई गुना बेहतर है। इस क्रू मॉड्यूल रिकवरी सिस्टम में 10 पैराशूट लगे हैं। यह मॉड्यूल वापसी में क्रू मेंबर को सुरक्षित उतारने में मदद करेगा। इस ट्रायल से पहले ही इस सिस्टम का धरातल और समुद्र पर सफल ट्रायल किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+