चीन की हेकड़ी पर गडकरी बोले- भारत ने तो भूटान में भी कभी अतिक्रमण की कोशिश नहीं की
नई दिल्ली- केंद्रीय सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय क्षेत्र में चीन की घुसपैठ की कोशिशों के बारे में कहा है कि उसे भारत से जवाब मिल गया है। लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ भारत की गतिरोध को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया है कि देश ने अपने आपको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार कर लिया है। गडकरी ने गुरुवार को महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को एक वर्चुअल रैली के जरिए संवाद कार्यक्रम में ये बातें कही हैं।

महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि 'भारत विस्तारवादी नहीं है, लेकिन अगर किसी ने हमारी जमीन हड़पने की कोशिश की तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।' इसपर उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भारत की सरकार ने बांग्लादेश को मुक्त कराने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन उसपर कब्जा नहीं किया। वे बोले- 'हमनें देश को आजाद कराया, सुनिश्चित किया कि वहां एक सरकार बन जाए और वापस लौट आए। पड़ोसी मुल्कों के प्रति हमारी नीति इतनी ही सौहार्दपूर्ण और सहकारी रही है।' उन्होंने यहां तक कहा कि भारत ने तो 'कभी भी भूटान जैसे छोटे देश की एक (वर्ग) फीट जमीन लेने की भी कोशिश नहीं की।'
Recommended Video
गडकरी का ये बयान उस वक्त आया है जब भारत ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन मई से ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अपने सैनिक और हथियार जुटा रहा है। इसपर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीनी सेना की हरकत सभी परस्पर सहमत मानदंडों की पूरी तरह से अवहेलना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'इस मामले के मूल में ये बात है कि चीन मई के शुरू से ही एलएसी के पास सैनिकों की एक बड़ी टुकड़ी और हथियार इकट्ठा कर रहा है। यह हमारे विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के प्रावधानों के अनुसार नहीं है।' भारत ने कहा कि मौजूदा हालात दोनों देशों के रिश्ते की मजबूती के वातावरण को नुकसान पहुंचाएगी।












Click it and Unblock the Notifications