G7 राष्ट्रों की ऐतिहासिक डील- ग्लोबल मिनिमम कॉर्पोरेट टैक्स पर 15 फीसद पर बनी सहमति
नई दिल्ली, 5 जून। दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले ग्लोबल टैक्स सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए दुनिया के सबसे अमीर देशों के समूह (G7 राष्ट्र) ने शनिवार को ऐतिहासिक डील किया है। जी7 राष्ट्रों ने मिलकर 15 फीसद के ग्लोबल मिनिमम टैक्स पर सहमति जताई है। आपको बता दें कि इस डील को होने में कई साल लग गए। इसी के साथ ये डील अब ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए नेशनल डिजिटल सर्विस टैक्स को खत्म करने का वादा करती है जिसे लेकर अमेरिका ने बहुत पहले कहा था कि ये टैक्स गलत तरीके से अमेरिकी कंपनियों को निशाना बना रहे हैं।
Recommended Video
G7 Historic Deal Tax: Global Minimum Tax को 15% रखने पर G7 देशों मे बनी सहमति | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications