G20 Summit: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संग PM मोदी ने की लंच मीटिंग, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
G20 Summit: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंच मीटिंग की। इस दौरान कई मसलों पर चर्चा हुई। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की।
G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का आज यानी रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। सुबह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने खादी शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया।
वहीं, इसके बाद पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर का भोजन किया। पीएम मोदी ने बताया कि इस दौरान हमने कई मुद्दों पर चर्चा की और भारत-फ्रांस संबंधों को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।

'वैश्विक शासन में गहन सुधार का समर्थन करते हैं हम'
इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हम वैश्विक शासन में गहन सुधार का समर्थन करते हैं। सुरक्षा परिषद के साथ-साथ विश्व बैंक और आईएमएफ को भी जनसांख्यिकी और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में आज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करना होगा। और फिर हम उपलब्ध उपकरणों को बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए हम विश्व बैंक की भरपाई करना चाहते हैं और फ्रांस इसका समर्थन कर रहा है ताकि, उभरते देशों को बड़ी भूमिका निभानी पड़े।
#WATCH | G-20 in India | French President Emmanuel Macron says, "We support a deep reform of global governance. Security Council but as well the World Bank and the IMF, they have to reflect today's reality in terms of demography and economy as well. And then we want to increase… pic.twitter.com/Mn0rrbRqlJ
— ANI (@ANI) September 10, 2023
पीएम मोदी की तारीफ की
इमैनुएल मैक्रों ने हिंदुस्तान और पीएम मोदी की तारीफ की। इमैनुएल मैक्रों ने यह भी कहा कि यहां बिताए अद्भुत समय के लिए पीएम मोदी और भारतीय लोगों का आभार। मैं पीएम मोदी और लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जी20 शिखर सम्मेलन ने एकता का संदेश दिया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी शनिवार को दो दिवसीय जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे थे। आज शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन शाम 6 बजे तक इमैनुएल समेत सभी विदेशी मेहमान एक-एक कर अपने देश को रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications