G20 Summit: ब्रिटेन PM ऋषि सुनक की पत्नी ने चखा शेफ कुणाल के हाथ का खिचड़ा, फिर कही ये बात
G20 Summit: शेफ कुणाल कपूर ने खुलासा किया कि ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने उनके द्वारा तैयार बाजरा-आधारित खिचड़ा का पहला टुकड़ा खाने के बाद क्या कहा।
G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन का आज यानी रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। शाम छह बजे से विदेशी मेहमानों का अपने-अपने देश देश के लिए प्रस्थान शुरू हो जाएगा। जी-20 समिट के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। एक तरफ विदेशी मेहमान भारत की संस्कृति से रूबरू हुए। वहीं, समिट की पहली रात लजीज शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद चखा। जिसमें भारत की संस्कृति की छाप साफ नजर आई।
बीती शनिवार को पूसा-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) परिसर ने विदेशी मेहमान के एक प्रतिष्ठित समूह की मेजबानी की। इस प्रतिनिधिमंडल में जी 20 नेताओं के 15 पति-पत्नी शामिल रहे। इसमें जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी योको किशिदा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति सहित अन्य शामिल रहे।

खास बात यह है कि मुख्य आकर्षण एक मनोरम लाइव कुकिंग सेशन बना, जो बाजरा पर केंद्रित था। यह गैस्ट्रोनॉमिक अनुभव अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए गए समारोहों का हिस्सा था। जिसमें खाना पकाने का प्रदर्शन तीन प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर, अनाहिता धोंडी और अजय चोपड़ा ने किया। इन्होंने बाजरे पर आधारित व्यंजन पेश किए।
'मुझे अपना हुनर दिखाने का मौका मिला'
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शेफ कुणाल कपूर ने बताया कि भारत जी 20 की मेजबानी कर रहा है, यह बहुत बड़ी बात है और विश्व नेता और राजनेता यहां कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। इस बीच मुझे अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। जी 20 जैसे बड़े समारोह में योगदान देने का यह मेरा छोटा सा तरीका था। यह एक रोमांचक क्षण था, क्योंकि हमें इन विश्व नेताओं के साथ बातचीत करने का मौका मिला।
शेफ कुणाल ने यह भी कहा कि मुझे दिलचस्प बात यह लगी कि चाहे आप किसी से भी मिलें, चाहे वह अक्षता मूर्ति हों या तुर्की, मॉरीशस या जापान की प्रथम महिला, खाने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नहीं होती है। अच्छे स्वाद वाले भोजन की संतुष्टि के भाव, आप उसी तरह पकड़ लेते हैं और मेरे जैसे किसी भी शेफ के लिए यही इनाम है।
मशरूम-ज्वार खिचड़ा का चखा अक्षता ने स्वाद
शेफ कुणाल कपूर ने यह भी खुलासा किया कि अक्षता मूर्ति ने उनके द्वारा तैयार मशरूम-ज्वार खिचरा का पहला टुकड़ा खाने के बाद क्या कहा था। उन्होंने आगे कहा कि जब अक्षताजी ने खिचड़ा का पहला निवाला लिया, तो उन्होंने अपनी आंखें घुमाईं और कहा, 'वाह, यह सबसे अच्छी घर वापसी है जो मुझे मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications