Delhi Traffic Advisory: G20 के दूसरे दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचें
G20 Summit Delhi Traffic Advisory Updates: भारत के दिल्ली में 20 शिखर सम्मेलन का आज 10 सितंबर को आखिरी दिन है। जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
G20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। यातायात प्रतिबंधों के संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट जारी कर रही है।

10 सितंबर की सुबह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा,''कंट्रोल जोन 2 लागू किया गया है। कंट्रोल जोन 2 लागू करने की वजह से आईएसबीटी कश्मीरी गेट और सराय काले खां के बीच रिंग रोड पर बसें नहीं चलेंगी। वहीं रिंग रोड के बाकी हिस्से और रिंग रोड से परे दिल्ली की सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क पर बसें चलेंगी।''
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के संबंध में यातायात नियमों के कारण, हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों से धौला कुआं के बजाय राव तुला राम मार्ग लेने का अनुरोध किया जाता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट में यह भी बताया गया कि अन्य यातायात नियम जो 08.09.23 से पहले से ही लागू हैं, वे लागू रहेंगे।
दिल्ली में जी-20 के पहले दिन शनिवार को भारत मंडपम में जी20 बैठक में भाग लेने के लिए दुनिया भर के नेता पहुंचे थे। आज दूसरे दिनभी वहां सभी नेताओं की बैठक है।
सभा के दौरान कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया था और किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल सिग्नल जाम कर दिए गए थे।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बड़े शिखर सम्मेलन के लिए तैयार की गई यातायात प्रबंधन योजना 7 सितंबर को रात 9 बजे से लागू की गई है और मेगा इवेंट खत्म होने तक 10 सितंबर रात 12 बजे तक जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications