G20 Summit: दिल्ली में इन तीन दिनों तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बिजनेस
देश की राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का 10 सितंबर का आयोजन होने जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में अगले 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू की है। वहीं दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय ने सभी दुकानों, बिजनेस, और कामर्शियल प्रतिष्ठान बंद करने का नोटिस जारी किया है।

तीन दिनों तक बंद रहेगी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान
दिल्ली सरकार के श्रम आयुक्त कार्यालय ने मंगलवार को नोटिस जारी किया है। जिसमें दिल्ली की सभी दुकानें, वाणिज्यिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान 8 सितंबर से 10 सितंबार तक बंद रहेंगे। इस आदेश के अनुसार कर्मचारियों और श्रमिकों को सवेतन अवकाश दिया जाएगा।
10 सितंबर से आयोजित होगा जी 20 शिखर सम्मेलन
दिल्ली में 10 सितंबर से आयोजित किए जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन की बृहद स्तर पर तैयारी हो रही है। तैयारियों के बीच दिल्ली सचिवालय और केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसमें बताया कि कि जी 20 सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली पर क्या असर होगा।
सरकारी कार्यालय भी रहेंगे बंद
24 अगस्त को दिल्ली के कार्मिक मंत्रालय ने बताया था कि 8 से 10 सितंबर तक केंद्र सरकार के सभी ऑफिस बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि जी 20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली के कार्यालयों को तीन दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जानें 8 से 10 सितंबर तक क्या-क्या रहेगा बंद
दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी आफिस बंद रहेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली के सभी बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें ओर बिजनेस बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications