G20 Summit 2023 Day 2 : अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक, किए स्वामी नारायण के दर्शन
G20 Summit 2023 Day 2 : भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रह है,आज शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। इस Summit के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इंडिया के दौरे पर हैं, वो आज सुबह-सुबह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। इस वक्त दिल्ली में बारिश हो रही है लेकिन बरसात के बीच सुनक ने अपनी पत्नी के साथ स्वामी नारायण भगवान के दर्शन किए।

आपको बता दें कि शनिवार शाम को ऋषि सुनक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'मुझे हिंदू होने पर गर्व है, मेरा पालन-पोषण उसी तरह से हुआ है, मैं आशा करता हूं कि में यहां (भारत) के किसी मंदिर जाऊंगा।'
'मेरे पास जनमाष्टमी मनाने का वक्त नहीं था लेकिन...'
उनके हाथ में राखी बंधी हुई है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि 'ये इसलिए है क्योंकि अभी हाल ही में रक्षा बंधन का पर्व था तो मेरी कलाई में बहनों ने राखी बांधी थी, मेरे पास जनमाष्टमी मनाने का वक्त नहीं था लेकिन मैं इसकी भरपाई किसी मंदिर में दर्शन करके करूंगा।'
'मैं ईश्वर में अटूट विश्वास रखता हूं क्योंकि...'
उन्होंने कहा कि 'विश्वास में बहुत ताकत होती है, मैं ईश्वर में अटूट विश्वास रखता हूं क्योंकि ये भरोसा ही आपको तनावपूर्ण काम करने में आपकी मदद करता है और आप सहीं ढंग से काम कर पाते हैं।'
पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को लगाया गले
मालूम हो कि इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई, इस दौरान दोनों के बीच भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते जैसे कई अहम मुद्दों पर बात हुई।इस वार्ता के लिए पहुंचे ऋषि सुनक का स्वागत पीएम मोदी ने गले लगाकर किया था, दोनों के गर्मजोशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषि सुनक
आपको बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद है इस लिहाज से वो भारत के भी दामाद हुए।
पहले दिन देश को बड़ी सफलता मिली
आपको बता दें कि शिखर सम्मेलन के पहले दिन देश को बड़ी सफलता मिली। यहां नई दिल्ली घोषणा पत्र के 100 फीसदी बातों पर सहमति बनी, जी 20 के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
लीडर्स डिक्लेरेशन का प्रस्ताव
इस बारे में पीएम मोदी ने खुद बताया, उन्होंने कहा कि 'आप लोगों की सहमति और हमारी टीम की कड़ी मेहनत की वजह लीडर्स डिक्लेरेशन को सहमति मिली है, मैं लीडर्स डिक्लेरेशन को अपनाने का प्रस्ताव पेश करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications